Total Tv
totaltv.in
Jharkhand: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये हादसा आधी रात के करीब राजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र के बारलोंग बुधबाजार में हुआ। वैन में बैंड पार्टी के लोग सवार थे। Jharkhand:
रामगढ़ के उप मंडल पुलिस अधिकारी आलोक रंजन ने बताया, ‘‘ट्रक और वैन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।’उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।Jharkhand:
जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।Jharkhand:
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us