गैंगस्टर अधिनियम के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार – Live Hindustan

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गैंगस्टर अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और स्थानीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और कबाड़ी की दुकान की चाबी भी बरामद हुई है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गैंगस्टर अधिनियम के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिहानी गेट पुलिस ने फरार चल रहे फुरकान और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया।
फुरकान को मेरठ रोड स्थित ममनधाम के पास उसकी कबाड़ी की दुकान के पास से पकड़ा गया, जबकि धर्मेंद्र को लोहियानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। फुरकान मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले का है। वर्तमान में ममनधाम के पास रह रहा था। वहीं, धर्मेंद्र संजयनगर क्षेत्र का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट और नंदग्राम थाने में वाहन चोरी के एक-एक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहे थे। एसीपी के मुताबिक, फुरकान के पास से मोबाइल फोन और उसकी कबाड़ी की दुकान की चाबी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News