Gemini-Cancer Rashifal July 2026: ज्योतिषीष गणनाओं के अनुसार हर महीने ग्रहों की चाल बदलती है जो कि सभी राशियों को प्रभावित करती है. जुलाई के महीने में भी ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं का एक नया खेल शुरू होने जा रहा है. जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगी और यह फेरबदल जुलाई में कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसरों के द्वार खोलेंगे, तो कुछ के लिए परीक्षा की घड़ी लेकर आएगी. विशेष रूप से मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह महीना बेहद खास और उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां मिथुन राशि के लोग अपनी बुद्धिमत्ता और संवाद शैली से करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के जातक अपनी संवेदनशीलता और आंतरिक शक्ति के बल पर जीवन के बड़े फैसले लेते नजर आएंगे. ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पंडित ज्ञानेश जी से जानते हैं जुलाई में मिथुन और कर्क राशि वालों का हाल.
मिथुन राशि के स्वामी बुध है और बुध का प्रभाव आपको बुद्धिमान बनाता है. इस राशि के लोग मेहनत से ज्यादा दिमाग से पैसा कमाते हैं. इस राशि के लोग हर रंग में ढल जाते हैं और इनके पास हर समस्या का हल होता है. आपकी राशि के स्वामी बुध दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. महीने की शुरुआत में इस राशि में सूर्य का गोचर रहेगा और 15 दिन के बाद दूसरा गोचर होगा. जैसे ही सूर्य और बुध मिलेंगे, 15 जुलाई के बाद आपकी लाइफ बदलेगी.
व्यापरी: जुलाई के महीने में व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. लेकिन नई डील जरूर पक्की होगी.
नौकरी: आपके करियर में बदलाव आएगा. अगर आप ट्रांसफर चाह रहे हैं तो वह जरूर मिलेगा. हालांकि, ट्रांसफर नहीं चाहते फिर उसके योग बन रहे हैं. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है.
विद्यार्थी: मन का भटकाव आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अपनी पढ़ाई पर फोकस करें. भटकाव से दूर रहें.
किसान: किसानों की बात करें तो जुलाई में मौसम साथ देगा और फसल में कोई नुकसान नहीं होगा.
गृहिणी: कुछ रिश्तेदार जिंदगी में क्लेश पैदा कर सकते हैं. इसलिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है. धैर्य रखें और अपना मूड खराब न करें.
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है और इसलिए इस राशि के लोग बहुत ही निर्मल और गंगाजल की तरह पवित्र स्वभाव वाले हैं. इस राशि के लोग अपने लिए कम और दूसरों के लिए सबकुछ लुटाने वाले होते हैं. जुलाई का महीना परिवार और भावनाओं के लिए माना जाएगा.
व्यापारी: इस महीने व्यापारियों को अच्छे लाभ मिलेंगे. आप जो भी बिजनेस करते हैं उसमें आपको मुनाफा होगा और कोई नई डील भी मिल सकती है.
नौकरी: जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके करियर में स्थिरता आएगी और नौकरी जाने का डर अब खत्म होगा. नौकरी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी, इसलिए टेंशन न लें.
विद्यार्थी: जुलाई में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अगर आप किसी एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको रिजल्ट खुशी देगा.
किसान: जुलाई के महीने में लहराती हुई फसल से किसानों का मन प्रसन्न रहेगा.
गृहिणी: इस महीने आप बहुत खुश रहेंगी और आपको बहुत इज्जत मिलेगी. इस महीने आप प्रसन्न रहेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED