Feedback
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल नहीं था. यानी वैभव के डेब्यू का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस फैसले के पीछे की वजह भी साफ कर दी.
बेलफास्ट में टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकांश खिलाड़ी पहली बार इस मैदान और इन परिस्थितियों में खेल रहे हैं, इसलिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प लगा. जब उनसे वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो श्रेयस ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की, साथ ही साफ कर दिया कि फिलहाल उन्हें इंतजार करना होगा.
That feeling of walking out for your first toss as #TeamIndia Captain 🙌
Moments to cherish for Shreyas Iyer ✨
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/1pio3YOPco
श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘दुर्भाग्य से वैभव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. वह गन प्लेयर हैं, लेकिन हमारे पास टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन शानदार क्रिकेट खेला है. वैभव को सही समय आने पर मौका जरूर मिलेगा.’
कप्तान श्रेयस अय्यर के इस बयान से साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अनुभव को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है. श्रेयस ने यह भी बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को अपने गेम पर भरोसा रखने और निडर होकर खेलने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा, ‘गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे खुद पर भरोसा रखें, अपने खेल को खुलकर खेलें और मैदान पर पूरी तरह बेखौफ रहें. हमें परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी ढलना होगा और इसके लिए हमने अच्छा अभ्यास भी किया है.’
यह भी पढ़ें: 776 रन, 72 छक्के… फिर भी वैभव का डेब्यू नहीं, क्या एक्सेप्शनल टैलेंट भी सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करे?
टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन भारत इस सीरीज के साथ अपने नए असाइनमेंट की शुरुआत कर रहा है. हालांकि श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम फिलहाल भविष्य के बारे में नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा, ‘हम एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं. अंतिम लक्ष्य जरूर बड़ा है, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर है.’
अपनी कप्तानी की शैली पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह खिलाड़ियों को चीजों को आसान रखने की सलाह देते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि क्रिकेट को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है. वर्तमान में रहिए, खेल का आनंद लीजिए और अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए. यही सबसे महत्वपूर्ण है.’
वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान के बयान से संकेत मिल गए हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी मानता है. ऐसे में अब फैन्स की नजरें सीरीज के अगले मुकाबले पर है, जहां 15 साल का यह युवा बल्लेबाज आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतर सकता है.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू