Makar Tarot Rashifal 24 August 2025: मकर राशि वाले लेनदेन से दूर रहें, जानें कैसा रहेगा आज का दिन – AajTak

Feedback
मकर (Capricorn):-
Cards :- Five of swords
कार्य को बेहतर तरीके और संयम के साथ पूरा करना कार्य की गुणवत्ता को बढ़ा सकता हैं. जब से कार्य करना शुरू किया है. तब से आज तक सही कार्य को ही तवज्जो देते आए है. लेकिन अभी जिस कार्य को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है. उसमें सफलता प्राप्त करना काफी कठिन नजर आ रहा है. मन के किसी कोने में कार्य को अनैतिक तरीके से सफलता प्राप्त करने की सोच बनाने लगी है. गलत तरीके से जीत हासिल करने की कोशिश भविष्य में ग्लानि और निराशा के ओर ले जा सकती है. किसी भी अनैतिक साधन से किया गया कार्य भले ही अभी जीत दिला दे. पर आगे परेशानी भी उत्पन्न कर सकता है. किसी के साथ प्रेम संबंध में तर्क वितर्क होने से नाराजगी बढ़ सकती है. किसी पर ज्यादा विश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है. कार्य क्षेत्र में आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकते है. सावधानी और सजगता आपके लिए आवश्यक है . अपनी बातों को बहुत ज्यादा साझा ना करे. किसी के साथ आपका मतभेद गहरा हो जाय. और आप यह महसूस करे कि अपने कदम आगे क्यों बढ़ा दिए. किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व अच्छे से सोच विचार करें. सभी परिस्थितियों से मुक्त होकर आगे के संघर्ष के लिए योजना बनाए.
स्वास्थय : स्वास्थय को लेकर चिंतित रह सकते है. किसी बड़ी बीमारी की आशंका से आप परेशान रह सकते है. शरीर में थकान और कमजोरी महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. किसी को उधार ना दे. अगर देना ही पड़े तो बिना लिखा पढ़ी के न दे. व्यर्थ धन को खर्च न करें.
रिश्ते : आपके प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति ने शक की स्थिति की स्थिति बन दी है. आपको खुद से बातचीत करके इस समस्या से बाहर निकालने के प्रयास करना चाहिए.
 
 

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News