आज की ताजा खबर Live 14 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन को जेल में गुजारनी पड़ी रात, महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में रिजिजू की टिप्पणी पर आईपीयू को लिखा प – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
india
Updated Dec 14, 2024, 05:41 AM IST
आज की ताजा खबर लाइव (Aaj Ki Taza Khabar Live Updates) 14 दिसंबर 2024 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर लाइव 14 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी, क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी। वहीं तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू पर लोकसभा में उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने इस बारे में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) को पत्र लिखा है। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘किरेन रीजीजू ने संसदीय नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए आज लोकसभा में मुझे खुलेआम धमकाया।’’ इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के शनिवार शाम को यहां होने वाले कार्यक्रम को अनुमति दे दी है। इसने साथ ही निर्देश दिया कि वह ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करें।

आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें लाइव

  • अल्लू अर्जुन को उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद जेल में गुजारनी पड़ी रात
  • उच्च न्यायालय ने दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ कार्यक्रम को अनुमति दी
  • महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर आईपीयू को लिखा पत्र
  • नवी मुंबई में 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 13 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कई न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की
  • राज कपूर की जन्मशती पर कपूर परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने मिलकर मनाया जश्न

राज कपूर की जन्मशती पर कपूर परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने मिलकर मनाया जश्न
दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने की योजना 7-10 दिनों में शुरू होगी: मुख्यमंत्री आतिशी
दो ‘हरित गलियारों' के जरिये तीन घंटे में नागपुर से दिल्ली तक लाया गया दान किया गया हृदय
सीरियाई जेल से रिहा हुए अमेरिकी नागरिक को बाहर निकाला गया: अमेरिकी अधिकारी
लक्जमबर्ग की आधिकारिक यात्रा के दौरान चोट लगने के कारण नैंसी पेलोसी अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: अदालत ने मकोका मामले में ‘आप' विधायक नरेश बाल्यान को न्यायिक हिरासत में भेजा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कई न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की
नवी मुंबई में 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 13 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में रिजिजू की टिप्पणी पर आईपीयू को लिखा पत्र
व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में रखने पर पुलिस आयुक्त को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश
गुरुग्राम: हत्या के मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा
उच्च न्यायालय ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ कार्यक्रम को अनुमति दी
अभिनेता अल्लू अर्जुन को उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद जेल में गुजारनी पड़ी रात
दिल्ली की महिलाओं के लिए कब शुरू हो रही है प्रतिमाह 1,000 रुपये देने की योजना? CM आतिशी ने किया ये ऐलान
अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद क्यों जेल में गुजारनी पड़ी रात? समझिए वजह
RG Kar Case: 'CBI ने नहीं किया अपना काम': आरोपी को जमानत मिलने से नाराज हत्या की शिकार हुई प्रशिक्षु डॉक्टर की मां ने कही ये बात
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर हैदराबाद पुलिस की सफाई, थियेटर के बाहर भगदड़ क्यों मचा बताई वजह
गुजरात में फर्जी ED टीम का पर्दाफाश, गृह मंत्री बोले – 'आप नेता अब्दुल सत्तार है सरगना'
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News