Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस 19 का प्रीमियर आज, कंटेस्टेंट्स से लेकर टाइमिंग तक जानें सब कुछ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bigg Boss 19 LIVE: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। बिग बॉस हाउस की इनसाइड फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में इस बार की थीम राजनीति पर घर डिजाइन किया गया है। इसमें कंटेस्टेंट्स के लिए असेंबली हॉल देखने को मिलेगा। वहीं शो में टीवी के फेमस सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक नजर आने वाले हैं। शो से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। बिग बॉस के इस लाइव ब्लॉग में आपको हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट्स मिलेंगी। 
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: स्टेज पर थिरकते नजर आए भाईजान, प्रीमियर से पहले Salman Khan का वीडियो वायरल
‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना शो में नजर आने वाले हैं। उनकी एंट्री कंफर्म हो चुकी है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें उनकी झलक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरव के फैंस भी शो में एक्टर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DNryWKM1Ozp/?hl=en
कलर्स के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के लिए घर का डिजाइन भी चेंज किया गया है। शो की थीम ‘डेमोक्रेसी’ के आधार पर ही घर को डिजाइन किया गया है। बिग बॉस के घर में इस बार एक असेंबली हॉल भी है जहां कंटेस्टेंट्स आपस में रणनीतियां बनाते नजर आएंगे। वहीं इसके साथ-साथ गार्डन लिविंग रूम, किचन और बेडरूम सब कुछ ब्राउन मल्टीकलर थीम में डिजाइन किया गया है। वहीं इस बार आपको घर में कलरफुल दुनिया देखने को मिलने वाली है। 

#biggboss19 House Look pic.twitter.com/FXkySEBpcn
बिग बॉस 19 की इस बार की थीम ‘डेमोक्रेसी’ पर बेस्ड है। इस बार कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में होगा। वहीं कंटेस्टेंट्स घर में भी राजनीति करते नजर आएंगे। सत्ता में आने के लिए अब इन कंटेस्टेंट्स को घर में ज्यादा से ज्यादा बॉन्डिंग बनानी पड़ेगी ताकि वो रणनीति अच्छे से बना सकें।

https://www.instagram.com/p/DNpYWkvsyw1/?hl=en
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त को हो रहा है। 9 बजे इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इसके बाद 10:30 बजे ये शो टीवी चैनल कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। ओटीटी पर इस बार टीवी से पहले ये शो टेलीकास्ट किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DNr-8Xn2Epg/?hl=en

hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News