ये है भारत की सबसे सस्ती सेवन सीटर कार, पूरी फैमिली मजे से हो जाएगी फिट – Zee News

Seven Seater Car in India: ये भारत की सबसे सस्ती सेवन सीटर कार है जिसे खरीदने के लिए आपको जेब नहीं ढीली करनी पड़ेगी और सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम है. 
Trending Photos
Seven Seater Car in India: अगर आप कम कीमत में अपनी फैमिली के लिए एक स्पेशियस सेवन सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो देसी कार कंपनी मारुति सुजुकी के पास आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन मौजूद है. ये ऑप्शन काफी अंडररेटेड है लेकिन इसमें आपका पूरा परिवार बड़े मजे से फिट हो जाएगा ये गारंटी है. सेडान या हैच बैक की कीमत में आपको ये सेवन सीटर मिल जाती है. ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.  

कौन सी है ये कार 

जिस कार के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम मारुति ईको है. ये एक मल्टी परपज कार है जिसे कमर्शियली तो इस्तेमाल किया ही जा सकता है साथ ही आप फैमिली ट्रिप्स के लिए भी इसका इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं क्योंकि इसमें काफी ज्यादा स्पेस मिल जाता है, साथ ही साथ इसमें आपको स्लाइडिंग डोर्स भी देखने को मिल जाते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Add Zee News as a Preferred Source
इतनी है कीमत 
अगर बात करें तो ग्राहक इस कार को 6.10 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. ऑन रोड आने पर इस कार पर तकरीबन 22,590 रुपये RTO और 37,123 इंश्योरेंस अमाउंट जुड़ जाता है. 
Maruti Suzuki Eeco के फीचर्स 
मारुति की ये वैन पेट्रोल और CNG ऑप्शन में मौजूद है. इसमें आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के फीचर्स के साथ मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इस वैन के पेट्रोल मॉडल से 19.71 kmpl का और CNG मॉडल 26.78 Km/kg तक का माइलेज मिलने का दावा करती है. इसके अलावा इस वैन में आपको 6 एयरबैग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो,  मैनुअल एसी और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स के साथ-साथ EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं. 
डिजिटल पत्रकार और ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट हैं, ऑटोमोबाइल सेगमेंट में काम करने का 5 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस. खबरों के साथ-साथ यूट्यूब वीडियो के जरिए ऑटोमोबाइल सेगमेंट की बारीक खबरों का अपडेट…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News