मुख्य बातें
मुहर्रम पर घर से निकलने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर चेक कर लें। कच्चा तेल एक बार फिर 75 डॉलर के करीब है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के नए रेट भी जारी कर दी हैं। आइए सबसे पहले यह जान लें कि ईरान-अमेरिका में शांति के बावजूद कच्चे तेल के रेट में अचानक उबाल क्यों आया?
लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी लौट आई और ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। लेकिन, शुक्रवार सुबह एक बार फिर ब्रेंट क्रूड के दाम 75 डॉलर के नीचे आ गए। हालांकि, एक दिन पहले यह 73 डॉलर पर था।
वजह होर्मुज स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले को माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट के पास होर्मुज से गुजर रहे एक कार्गो जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ।
अमेरिकी मीडिया की कुछ रिपोर्टों में ईरान पर संदेह जताया गया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा है कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस घटना के बाद अमेरिकी WTI क्रूड 2% से अधिक चढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड भी बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब बंद हुआ।
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर
अयोध्या: पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर
भोपाल: पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर
दिल्ली: पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर
मुंबई: पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर
जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर
पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
अमेरिका-ईरान युद्धविराम और होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद से ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे OMCs को कुछ राहत मिली है।हालांकि रिपोर्ट का मानना है कि आने वाले महीनों में कई देश अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) और तेल स्टॉक फिर से भर सकते हैं। इससे वैश्विक मांग बढ़ेगी और कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है।
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play