गजब हो गया! मात्र 135 सेकंड में 683 km रेंज वाली EV की सभी यूनिट्स सोल्ड आउट; जानिए खासियत – Hindustan

महिंद्रा ने अपने Freedom_NU इवेंट में BE 6 Batman Edition लॉन्च करके ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV के सिर्फ 300 यूनिट्स बनाने का प्लान था लेकिन जबरदस्त डिमांड को देखते हुए कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया। खास बात यह रही कि जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू हुई, मात्र 135 सेकंड में सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गईं। यह लिमिटेड एडिशन महिंद्रा ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ मिलकर तैयार किया है और इसका डिजाइन हॉलीवुड की सुपरहिट The Dark Knight Trilogy से इंस्पायर्ड है।

महिंद्रा की नई BE 6 बैटमेन एडिशन का एक्सटीरियर देखने लायक है। पूरी बॉडी पर कस्टम सैटिन ब्लैक फिनिश दी गई है जो दूर से ही प्रीमियम लुक देती है। इसके साथ Alchemy Gold में पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स का कॉन्ट्रास्ट इसे और भी दमदार बनाता है। जबकि 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, फ्रंट डोर पर कस्टम Batman डेकल्स और पीछे की तरफ लगी “BE 6 × The Dark Knight” बैजिंग इसे भीड़ में अलग पहचान देती है।

₹ 8.25 – 10 लाख
₹ 18.9 – 28.54 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.5 – 17.62 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.99 – 25.42 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.99 – 23.09 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

महिंद्रा की इस ईवी का इंटीरियर लग्जरी और सिनेमैटिक दोनों फील देता है। डैशबोर्ड पर Brushed Gold plaque में यूनिक नंबर के साथ चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड हाइलाइट नजर आती है। जबकि सीटें सुएड और लेदर मिक्स हैं जिनमें गोल्ड सिलाई और बैट emblem की डिटेलिंग है। स्टीयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कंट्रोल कनेक्टर और Boost बटन पर भी बैट लोगो छुपा है। कार ऑन करते ही इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर बैटमैन थीम वाला वेलकम ऐनिमेशन शुरू हो जाता है।

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ईवी में 79 kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है जो फुल चार्ज पर 683 किमी तक की रेंज का दावा करता है। जबकि रियल वर्ल्ड कंडीशन में एसी ऑन होने पर भी यह 500 किमी से ज्यादा आराम से चल सकती है। लिमिटेड एडिशन होने के कारण इसका एक्सक्लूसिव डिजाइन और फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News