—विज्ञापन—
दिल्ली में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। साउथ दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतबाड़ी खर्क गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के मुताबिक, पुलिस को PCR कॉल मिली थी कि एक लड़के ने हाथ काट लिया है और घर में खून पड़ा है। उसे मदद की जरूरत है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर नंबर 155 पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पाया कि ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ हालत में दो शव पड़े हुए थे। वहीं, पहली मंजिल पर एक महिला का शव मिला।
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। जिसमें प्रेम सिंह (45–50 वर्ष), पत्नी राजनी (40–45 वर्ष), बेटा रितिक (24 वर्ष)। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटा रही है। पुलिस ने घर को सील कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसमें मृतक दंपति का दूसरा बेटा सिद्धार्थ (22–23 वर्ष) घर से गायब है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि सिद्धार्थ मानसिक उपचार ले रहा था और उसने हाल ही में कहा था कि उसने परिवार को मार डाला है और अब यहां नहीं रहेगा।
फिलहाल, पूरे घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की गहन जांच हो रही है। पुलिस टीम फरार बेटे की तलाश में जुटी है और हर एंगल से पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
ये भी पढ़ें- 13 दिन से लापता अर्चना तिवारी मामले में बड़ा अपडेट, मां के पास आया कॉल, GRP को मिला सुराग
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in