बेतिया/जगदीशपुर,बेका/एस बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित पीजी सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा ईश्वर शांति महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण,कदाचारमुक्त व संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ स्वच्छ भारत विषय की परीक्षा दी तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रसन्नचित्त होकर अपने घर लौटे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर काफी सख़्ती देखी गई। महिला पुलिस की देखरेख में परीक्षा हुई। एक-एक परीक्षार्थी की गहन जांच के बाद उसे प्रवेश दिया गया। अंतिम दिन 200 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पश्चिम चंपारण जिले में पहली बार बेतिया के समीप किसी केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों में अविनाश कुमार,सलोनी कुमारी,प्रीति कुमारी,सुनैना कुमारी,मनोहर कुमार आदि ने बताया कि एक दो सवालों को छोड़कर अन्य सभी सवाल आसान ही पूछे गए थे सिलेबस से संबंधित सवाल ही परीक्षा में आए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा का माहौल पूरी तरह अनुशासित और अनुकूल रहा। जबकि नजदीक परीक्षा केंद्र मिलने से आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ईश्वर शांति महाविद्यालय के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र शरण ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान छात्रों व उनके अभिभावकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।परीक्षा संचालन में सतेंद्र शरण,धीरेंद्र शरण,शैलेंद्र शरण,प्रो.डा.बीएन द्विवेदी,प्रो प्रमोद कुमार सिंह,उज्ज्वल कुमार पांडेय, प्रो.संजना पाठक,प्राचार्य सबा खानम समेत अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play