सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के थे मृतक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के बरुआने टाल खंधा में बुधवार की शाम बदमाशों ने दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। शव खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी भूषण सिंह के रूप में की गयी है।
स्थानीय थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने बताया कि वे बरुआने गांव के डेयरी में प्रतिदिन दूध देने के लिए जाते थे। बुधवार की शाम भी दूध लेकर डेयरी पहुंचे थे। दूध देने के बाद घर वापस नहीं पहुंचे। देर शाम हो गयी तो परिजन खोजबीन करने लगे। उनका शव पटना और नालंदा जिले की सीमा पर मिला। अपराधियों ने उनकी पीठ में गोली मारी थी। गले में गमछा लपेटा हुआ था।
पुत्र नीतीश कुमार का कहना था कि वह ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें पिता की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद वह बक्सर स्टेशन पर उतरकर वापस अपने घर लौटा। गुरुवार को परिजनों ने स्थानीय थाना में शिकायत की। थानाध्यक्ष शत्रुघ्न शाह ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की आशंका सामने आ रही है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की छानबीन की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play