राजमहल। अनुमंडल अस्पताल में बीते एक महीने से एक सरकारी एंबुलेंस के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है। इसके चलते आए दिन अनुमंडल अस्पताल से रेफर हुए मरीजों को इलाज के लिए बाहर ले जाने में परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल अस्पताल में दो एंबुलेंस संचालित है। इसमें एक फरक्का एनटीपीसी की ओर से दिए गए कार्डियो एंबुलेंस है । उक्त एंबुलेंस पिछले एक महीने से ब्रेकडाउन होने के चलते बंद पड़ा है। दूसरी एंबुलेंस संचालित है । इससे मरीजों को ले जाना आना किया जा रहा है। ऐसे में अस्पताल में अगर एक साथ दो-तीन मरीजों को रेफर किया जाता है तो परिजनों के सामने मरीज को बाहर ले जाने के लिए काफी परेशानी उत्पन्न हो जाती है ।
परिजनों को अधिक पैसा खर्च कर प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य सरकार की ओर से दो 108 एंबुलेंस सेवा अस्पताल में उपलब्ध है ,लेकिन दोनों 108 एंबुलेंस इन दिनों जर्जर स्थिति और टायर नहीं रहने के कारण सिर्फ लोकल में ही मरीजों को ढोने का काम करता है। इसबीच अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि कार्डियो एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के कारण बंद है। फिलहाल एक सरकारी एंबुलेंस से ही सेवा दी जा रही है।108 एंबुलेंस के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल लोकल में ही सेवा दे रही है। कार्डियो एंबुलेंस को जल्द से जल्द ठीक करा कर आमजनों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play