आपातकाल वर्षगांठ पर दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि – Live Hindustan

सहारनपुर, संवाददाता। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने गुरुवार को आपातकाल की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित कर दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान सम्मान देने की मांग उठाई। जिला संयोजक आचार्य राजेंद्र अटल, जिला अध्यक्ष बलदेव राज जोशी एवं प्रवक्ता निसार सिद्दीकी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष पर चर्चा की गई तथा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हुए दिवंगत सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सौंपकर मांग की कि लोकतंत्र सेनानियों को फ्रीडम फाइटर एक्ट के अंतर्गत मान्यता दी जाए। साथ ही गोल्डन आयुष्मान कार्ड, रेलवे यात्रा सुविधा एवं अन्य सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से सम्मान राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई है, इसलिए इसमें बढ़ोतरी की जानी चाहिए。
परिषद ने लोकतंत्र सेनानी स्मारक बनाए जाने तथा आपातकाल विरोधी संघर्ष को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इससे नई पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों और संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेगी। साथ ही रज्जू भैया (प्रो. राजेंद्र सिंह) सहित आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले हजारों प्रचारकों और स्वयंसेवकों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में गीता राम, सुरेशो, सुभाष चंद्र, मोहम्मद यूसुफ, राजकुमार, अनवर खान, अहमद जमाल, रशीद अहमद, प्रेम सिंह भंडारी, अशोक मित्तल, जमाल गोरी, तहसीन अहमद, डॉ. फैजान शौकत आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News