आईआईटी पहली बार मनाएगा अपना संस्थान दिवस – Live Hindustan

वाराणसी। आईटी बीएचयू को 29 जून 2012 को आईआईटी का दर्जा मिला था। आईआईटी बनने के 14वीं वर्षगांठ पर आईआईटी बीएचयू पहली बार अपना संस्थान दिवस ‘उत्थान’ के रूप में मनाएगा। यह कार्यक्रम संस्थागत परिवर्तन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान उपलब्धियों और सामाजिक प्रभाव के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। गुरुवार को आईआईटी के डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार, एसोसिएट डीन प्रो. आभा मिश्रा और प्रो. प्रदीप पाइक, उप कुलसचिव डॉ. देवेंद्र कुमार और स्वाति बिस्वास ने कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी। बताया कि स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में 12 विशिष्ट पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
45 वर्ष से कम आयु के पुराछात्रों को यंग एलुमनस अचीवर अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। संस्थान की अनुसंधान एवं नवाचार उपलब्धियों में वर्ष 2025–26 में 88 पेटेंट प्राप्त करने वाले 69 संकाय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान दिवस का प्रमुख आकर्षण इनोवेशन ऐंड टेक्नोलॉजी शोकेस होगा। इसमें 79 थीमैटिक प्रदर्शनी स्टॉलों के जरिए स्टार्टअप्स, शैक्षणिक विभाग, उत्कृष्टता केन्द्र, उद्योग और संस्थागत इकाइयां एग्री टेक, डीप टेक, एआई, मेड टेक, बायो इनोवेशन, ई मोबिलिटी, डिफेंस आदि से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। एक स्टॉल रीव्यू कमेटी इन प्रस्तुतियों की आकलन कर सम्मानित करेगी।कार्यक्रम में जुड़ने वाले युवा अपने स्टार्टअप आईडिया भी प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें निवेशकों के साथ ही विभिन्न इन्क्यूबेशन सेंटरों की तरफ से सीड फंडिंग की जाएगी। दोपहर के सत्रों में उद्योग संवाद और स्टार्ट अप पिच सत्र आयोजित होंगे। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि ‘उत्थान’ आईआईटी बीएचयू की परिवर्तन, उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान की यात्रा का प्रतीक है। यह आयोजन विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों, उद्योग और समाज के बीच संबंधों को और सशक्त करेगा। साथ ही अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के बढ़ते योगदान को प्रदर्शित करेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News