ग्रामीणों के दबाव के बाद महिला के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट – Live Hindustan

एटा, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ग्रामीणों के दबाव के बाद, हंगामा के बाद पुलिस ने महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस इस मामले को झूठा बताकर टालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के विरोध के बाद कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाए थे कि कुछ दिन पहले एक महिला घर आई और बेटी को भंडारा खिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला किशोरी को आगरा लेकर पहुंची, जहां उसकी किसी युवक के साथ शादी कराना चाहती थी।

लड़की की मौसी मिलने के बाद रास्ते में छोड़कर चली गई। 22 जून को भी महिला अपने साथ ले जा रही थी घरवालों के पूछने पर छोड़कर चली गई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए बुधवार को ग्रामीण घरवालों के साथ मिलकर थाना पहुंचे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी और इसे गलत जानकारी बता रही थी। घंटों तक थाना में खड़े होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में महिला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News