मासूम से कुकर्म का वीडियो किया वायरल – Live Hindustan

n पीड़ित बच्चे ने परिजनों को बताई आपबीती n चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ चार युवकों ने कुकर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना का खुलासा वीडियो सामने आने के बाद हुआ, जिसके बाद पीड़ित बच्चे ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार मोहल्ले के ही चार युवक मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपी बच्चे को एक सुनसान स्थान और श्मशान घाट के पास ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बारी-बारी से बच्चे के साथ कुकर्म करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम का मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी वीडियो के जरिए बच्चे को डराते-धमकाते रहे। इसी दौरान वीडियो कुछ लोगों तक पहुंच गया और वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की, तब उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना बताई। बच्चे की बात सुनकर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर में मोहल्ले के तौफीक, अमन पुत्र अनीश, शाकिर पुत्र गुलशेर तथा अमन पुत्र चमन को नामजद किया गया है। आरोप है कि चारों ने मिलकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कोतवाल बंशीधर पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News