आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी से उनके अपने सांसद असहज हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि पार्टी को उनकी “बकवास” की कीमत चुकानी पड़ेगी। मंत्री ने कहा कि यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल गांधी को डांटा था जब उन्होंने प्रधानमंत्री को “चोर” कहा था और राफेल पर बकवास की थी तथा दावा किया था कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें डांटा था जब उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘चोर’ कहा था, राफेल को लेकर बकवास की थी और दावा किया था कि चीन ने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्हें एक भारतीय की तरह बोलना चाहिए। मैं राहुल गांधी को सुधारने वाला कोई नहीं होता। वह सुनेंगे नहीं। जब भी राहुल गांधी कुछ कहते हैं, उनके सभी सांसद बहुत असहज हो जाते हैं। उन्हें डर है कि वे बकवास बोलेंगे और पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
नोएडा दहेज हत्या मामले पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मैं इस जघन्य अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देती हूं, जहां एक महिला पर बेरहमी से हमला किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के पिता की मृत्युदंड की मग का सम्मान करते हुए अधिकतम सजा के सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपराधी पकड़ा गया है, जो एक सकारात्मक कदम है।
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की मांग पर टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि बंगाल एक ऐसी जगह है जहां ममता बनर्जी थीं, हैं और रहेंगी। भाजपा कोशिश कर सकती है, लेकिन यहाँ कुछ नहीं होने वाला है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा भवन पर विरोध प्रदर्शन किया, उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, ‘राहुल गांधी जी, हमें न्याय चाहिए’।
पीड़िता की मां कहती हैं कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसने हमसे उत्पीड़न की शिकायत की थी। हम उसे घर ले आए, लेकिन उसे वापस ले जाया गया। यह सिलसिला चलता रहा। उसने कहा था कि जल्द ही एक अच्छा दिन आएगा, लेकिन अब वह हम सबको छोड़कर जा चुकी है।” ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी। इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसके बाल पकड़कर उसे घर से बाहर घसीटते हुए देखे जा सकते हैं। दूसरे वीडियो में आग लगाए जाने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किश्तवाड़ बादल फटने की घटना के घायलों से मिलने के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल पहुंचे, एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।
दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पैर में गोली मार दी गई। ग्रेटर नोएडा में एक महिला के ससुराल वालों ने उसकी बहन और बेटे के सामने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसे आग लगा दी।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “… महाराष्ट्र में वोट चोरी का मुद्दा 8 महीने से है, हम इस पर सवाल उठाते रहे हैं। उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया था। देवेंद्र फडणवीस की सरकार ऐसी वोट चोरी के जरिए ही सत्ता में आई थी। हमारे वोट कहां गए- यह सवाल राज ठाकरे ने पूछा था और हमने भी पूछा था। अब चोरी का यह मुद्दा राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा रहा है…”
दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल पर AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पिछले 2 दिनों से दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल चल रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल वकीलों की बात नहीं सुनना चाहते। उन्होंने एक बेतुका तानाशाही फरमान जारी किया है…पुलिस थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए गवाही कैसे दे सकती है? पुलिस से जिरह भी नहीं हो पाएगी…कल कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होंगे…”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “यह नया कानून (130वां संविधान संशोधन विधेयक) जो लाया गया है, गलत इरादे से बनाया गया है। इसे सत्ता का दुरुपयोग करने, विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए लाया गया है। साथ ही, यह उनके वर्तमान सहयोगियों, चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को फंसाने और डराने के लिए भी लाया गया है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार भी समझते हैं कि वे पहले निशाने पर होंगे। बिहार में कोई भी इससे डरने वाला नहीं है।”
जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, “नाम परिवर्तन की प्रक्रिया अभी चल रही है… प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि विकास के साथ-साथ विरासत, यहां की सरकार लोगों की आस्था का सम्मान करती है और मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, यह डबल इंजन सरकार का दृढ़ संकल्प था। कोई अन्य सरकार यह काम नहीं कर सकती, अगर किसी ने यह काम किया है, तो वह हमारी सरकार है जिसने दिखाया है कि लोगों की आस्था का सम्मान भी होगा।”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “उन्हें याद दिलाने की ज़रूरत है कि कई लोग जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, चाहे वह हिमंत बिस्वा सरमा हों या अजीत पवार हों, ये आरोप भाजपा ने लगाए थे, इसके बारे में इतनी बातें कीं और फिर उन्हें क्रमशः सीएम और डीसीएम बना दिया। अनगिनत उदाहरण हैं। भाजपा की बी-टीमों के रूप में काम करने वाली ईडी और सीबीआई ने कई विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान 400 पार का नारा दिया था। जेपी नड्डा ने भी हाल ही में वन नेशन वन पार्टी की बात की थी। वे इस नए कानून की आड़ में विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।”
अररिया में, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गरीबों के अवसरों को अवरुद्ध करने और अडानी व अंबानी जैसे अरबपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े व्यवसायों के हितों को प्राथमिकता देते हुए, गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की आवाज़ दबाने के लिए लोगों के मताधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के अररिया में राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हमें बिहार में ऐसे लोग मिल रहे हैं जो जीवित हैं लेकिन मतदाता सूची में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है और उनके वोट काट दिए गए हैं। यहां तक कि बच्चे भी कह रहे हैं ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। चुनाव आयोग को बच्चों से बात करनी चाहिए।”
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रहा। यह गोदी आयोग बन गया है। अब चुनाव आयोग, भाजपा पार्टी के एक सेल, भाजपा के एक कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, वोट के अधिकार को बचाने के लिए और लोगों के अस्तित्व को बचाने के लिए, राहुल गांधी जी और हम सभी इस यात्रा पर निकले हैं। और इस यात्रा से एक बात स्पष्ट है कि हमने जमीनी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है…”
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “यात्रा बहुत सफल रही है और लोग स्वतः आ रहे हैं। यह स्पष्ट है कि वोट चोरी के बारे में हमने जो कुछ भी कहा, बिहार के करोड़ों लोग उस पर विश्वास करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। इसीलिए आप यह प्रतिक्रिया देख रहे हैं। चुनाव आयोग का काम सही मतदाता सूची उपलब्ध कराना है और उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा नहीं किया। हमारा पूरा दबाव चुनाव आयोग के व्यवहार को बदलने का है और हम इसे नहीं छोड़ेंगे। हम आपको बिहार में चुनाव चोरी नहीं करने देंगे। आपने महाराष्ट्र में चोरी की। आपने हरियाणा में चोरी की। कर्नाटक में, हमने स्पष्ट रूप से दिखाया कि वोट चोरी हुए थे। हम इसे यहां नहीं होने देंगे।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के कुलसारी में राहत शिविर में पीड़ितों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैडलेगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का दौरा किया। उन्होंने यहाँ पर्यटन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुलसारी हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां राहत शिविर का दौरा करेंगे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा, “किरण जी को समझना चाहिए कि राहुल गांधी ने बिहार में एक क्रांति की शुरुआत की है, जिससे भाजपा बौखला गई है और इसीलिए वे तर्कहीन बातें कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी बिहार की जनता की बात का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “ये दोनों लोकतंत्र के नहीं, बल्कि राजतंत्र के प्रतीक हैं… अगर बिहार की जनता गरीब है, तो इसकी वजह कांग्रेस और आरजेडी हैं। अगर देश में भाईचारा नहीं है, तो उसकी असली वजह सिर्फ यही पार्टियां हैं। इसीलिए ये लोग लोकतंत्र को मज़ाक समझते हैं। अगर ये बिहार में घूम रहे हैं, तो इन्हें बिहार में बिजली, सड़कें और बदली हुई अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य में सुशासन भी देखना चाहिए। यहाँ जब भी अपराध होता है, 100 घंटे के अंदर कार्रवाई शुरू हो जाती है। यहां लोकतंत्र का राज है। इन घूम रहे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा… ये जितना सड़कों पर उतरेंगे, एनडीए के वोट उतने ही बढ़ेंगे।”
ईडी कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को गंगटोक से बेंगलुरु ले आई। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को धन शोधन निरोधक कानून के तहत सिक्किम से गिरफ्तार किया गया। (
भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, “जानकारी के अनुसार, उनका नाम मतदाता सूची में पाया गया और सत्यापन के बाद, उनका नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भर दिया गया है। उचित प्रक्रिया और जांच के बाद, उनका नाम हटा दिया जाएगा…”
1956 में भारत आईं दो पाकिस्तानी महिलाओं का नाम बिहार की मतदाता सूची में पाया गया है और राज्य में की गई एसआईआर में भी उनका सत्यापन किया गया है। जब गृह मंत्रालय ने वीज़ा अवधि से ज़्यादा समय तक भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की जांच शुरू की, तो भागलपुर में इन दोनों महिलाओं की पहचान हुई। जांच शुरू हो गई है और उन्हें मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बूथ लेवल ऑफिसर फरजाना खानम कहती हैं, “मैंने एसआईआर के दौरान उनका सत्यापन किया। मुझे विभाग से उनके पासपोर्ट नंबरों वाला एक पत्र मिला, जिसकी मैंने दोबारा जांच की। हमें उनके नाम हटाने के लिए कहा गया है। उनमें से एक का नाम इमराना खानम है… वह बात करने की स्थिति में नहीं थी; वह बूढ़ी और अस्वस्थ है। विभाग के आदेश के अनुसार, मैंने फॉर्म भरा और उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उसका पासपोर्ट 1956 का है और उसे 1958 में वीजा मिला था। वह पाकिस्तान से है… जांच का अगला चरण विभाग द्वारा किया जाएगा… मुझे 11 अगस्त को गृह मंत्रालय से एक नोटिस मिला था।”
राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, “…किरेन रिजिजू कांग्रेस से ‘मलाई’ खाने के लिए भाग गए थे…उनसे अरुणाचल में चीन द्वारा बनाए गए गांव के बारे में बोलने के लिए कहें।
दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन में दिल्ली के उपसभापति मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “यह स्थान देश की अन्य विधानसभाओं को कैसे मार्गदर्शन करता था, इसकी यादें ताजा होंगी…”
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 98.2% मतदाताओं के दस्तावेज़ प्राप्त हो चुके हैं। मसौदा सूची में शामिल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 0.16% दावे और आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं। बिहार के 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए से 10
कठुआ ज़िले में लगातार भारी बारिश के कारण सहार खड्ड नदी उफान पर है, जिससे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ ज़िले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कल सुबह निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से समुद्री सीमा पार करने पर पकड़ा गया।