मौत से पहले Sharda Sinha ने कही थी दिल को चीर देने वाली बात, रुला गए स्वर कोकिला के आखिरी शब्द – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Sharda Sinha Last Words: शारदा सिन्हा के निधन के बाद पूरे देश में शौक की लहर है। लेकिन क्या आप जानके हैं कि उनकी आखिरी इच्छा क्या थी। जो बात शारदा ने अपनी मौत से पहले कही है वो दिलों को झकझोर कर देने वाली है। दरअसल शारदा सिन्हा ने कहा है कि उनकी मौत के बाद उनका क्रिया-क्रम वहीं किया जाए जहां उनके पति का फ्यूनरल हुआ था। ये बात उनके बेटे ने बताई है। चलिए आपको बताते हैं उनके बेटे अंशुमान ने क्या कहा है।
 
 
A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रही हैं। 5 नवंबर 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। खासतौर पर छठ महापर्व के बीच ये खबर और भी दिल तोड़ने वाली रही, क्योंकि शारदा सिन्हा का नाम हमेशा इस पर्व से जुड़ा हुआ था। उनकी आवाज में वो खास बात थी जो हर दिल में घर कर जाती थी और उनकी गाए हुए छठ गीत आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपने परिवार की ओर से मां के अंतिम संस्कार की जानकारी दी। अंशुमन ने बताया कि शारदा सिन्हा की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार उन्हीं स्थान पर किया जाए, जहां उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का अंतिम संस्कार हुआ था। इस साल ही शारदा सिन्हा के पति का निधन हुआ था और वो अपने जीवनसाथी के बिना नहीं रह पाईं। इस वियोग और गम को शारदा सिन्हा सहन नहीं कर पाईं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य तेजी से गिरा और वो दुनियो को छोड़कर चली गईं।

शारदा सिन्हा को न सिर्फ उनकी गायकी के लिए, बल्कि उनके योगदान के लिए भी बहुत सम्मान मिला था। उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके थे। बिहार फिल्म इंडस्ट्री की ये दिग्गज शख्सियत भारतीय संगीत जगत की एक अहम कड़ी मानी जाती थी। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी ने बताया कि शारदा सिन्हा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
मनोज तिवारी ने पुष्टि की कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार बिहार की राजधानी पटना में होगा। उनकी शव यात्रा दिल्ली के एम्स अस्पताल से सुबह इंडिगो फ्लाइट के जरिए पटना लाई जाएगीं। वहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए शारदा सिन्हा के फैंस और कई बड़ी हस्तियां आएंगी। 7 नवंबर को शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। इस मौके पर बिहार और देशभर से तमाम प्रमुख हस्तियां, राजनेता, फिल्मी सितारे और समाज के जाने-माने लोग उन्हें विदाई देने के लिए पटना पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: 8 भाइयों की इकलौती बहन, लाख मन्नतों के बाद Sharda Sinha का हुआ जन्म, परिवार में 35 साल बाद आई थी बेटी

Edited By
Himanshu Soni
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News