भारत ने मानवता का परिचय देते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान को बाढ़ के खतरे से आगाह किया। इसके बाद पाकिस्तानी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताजा हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम ने उनकी कुर्सी का अनादर किया है।
भारत ने एक बार फिर मानवीयता का परिचय देते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान को बाढ़ के खतरे से आगाह किया, जिसके बाद पाकिस्तानी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यह कदम जम्मू-कश्मीर में तवी नदी में संभावित बाढ़ की चेतावनी के बाद उठाया गया, जिसका असर सीमा पार पाकिस्तान में भी हो सकता है। भारत की इस पहल को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बावजूद मानवीयता का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि भूस्खलन के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है। हाल ही में भारी बारिश के चलते यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया था। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्हीं के देश की महिला एक्सपर्ट ने चू##या बोल दिया। उन्होंने यह बात पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश पत्रकार के साथ वीडियो इंटरव्यू के दौरान कही। वह भी एक नहीं, दो बार। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला एक्सपर्ट का नाम कैरोल क्रिस्टीन है और वह अमेरिका के राजनीतिक मामलों की जानकार हैं। वहीं, पाकिस्तानी मूल के पत्रकार का नाम मोइद पीरजादा है। इंटरव्यू के दौरान पीरजादा ने कैरोल से राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन पर राय मांगी थी। इसी के जवाब में कैरोल ने इस गाली का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी हैरान हैं कि एक अमेरिकी महिला ने हिंदी में गाली कैसे दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ताजा हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उनसे (मोदी से) कभी यह उम्मीद नहीं थी कि वे उनकी कुर्सी का अनादर करने के साथ-साथ राज्य के लोगों को ‘चोर’ बताकर पूरे प्रांत का अपमान करेंगे। उन्होंने यह बयान पीएम मोदी की हालिया टिप्पणियों के संदर्भ में दिया। पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर में लोगों के बीच सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ वितरित करने के लिए आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में बनर्जी ने मोदी की टिप्पणी को पश्चिम बंगाल के लोगों का ‘अपमान’ बताया और केंद्रीय धन के आवंटन पर रोक लगाने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की। पढ़ें पूरी खबर…
9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं जहां केंद्र में सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। अब चुनाव से पहले विपक्ष के VP कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी ने बड़ा दावा किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के उम्मीदवार रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने दावा किया है कि उन्हें गठबंधन से इतर राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play