भेड़ पालन में किसान छत्रपाल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान – Live Hindustan

पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में बरेली के प्रगतिशील पशुपालक छत्रपाल सिंह दिवाकर को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भेड़ पालन की इकाई को सफलतापूर्वक संचालित करने और इस क्षेत्र में नवाचार अपनाने के लिए प्रदान किया गया। उनकी सफलता की कहानी को कॉन्क्लेव की विशेष मैगजीन में भी शामिल किया गया है। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में प्रदेशभर से चयनित पांच किसानों को सम्मानित किया गया, जिनमें बरेली के छत्रपाल सिंह दिवाकर भी शामिल रहे। भेड़ पालन के क्षेत्र में उन्हें जिले में प्रथम स्थान प्राप्त है।
छत्रपाल सिंह का कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध मरीनों शीप नस्ल का पालन कर रहे हैं। उनकी भेड़ों का वजन एक क्विंटल से अधिक तक पहुंच जाता है, जिससे बाजार में उन्हें बेहतर कीमत और अच्छा मुनाफा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रीडिंग सेटअप भी विकसित किया है, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को अच्छी नस्ल की भेड़ें उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, भारत सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एनिमल हसबेंड्री मुकेश कुमार मेश्राम, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र कुमार, ग्रामीण विकास आयुक्त देवेंद्र पांडेय, मिशन डायरेक्टर दीपा रंजन, केंद्रीय संस्थान मथुरा के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चटली, आईसीएआर अविकानगर के निदेशक एके तोमर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News