वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अभियान की अगुवाई की। वरिष्ठ आचार्यों ने भी झाड़ू उठाया और परिसर का कोना-कोना चमकाया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से हुआ। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परम्परा एवं देववाणी संस्कृत का जीवंत मन्दिर है। ऐसे पवित्र परिसर की स्वच्छता केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व भी है। कुलपति ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में वाह्य एवं आन्तरिक शुचिता को जीवन का अनिवार्य मूल्य माना गया है।
वहीं आधुनिक विज्ञान भी यह सिद्ध करता है कि स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा, कार्यक्षमता और सतत विकास का आधार है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने परिसर के विभिन्न स्थलों पर सफाई करते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार, प्रो. जीतेन्द्र कुमार, प्रो. हीरककांत चक्रवर्ती, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, डॉ रविशंकर पाण्डेय, डॉ विजेन्द्र कुमार, अजय कुमार पाण्डेय, प्रभुनाथ यादव, डॉ नीलिमा चौबे, सुशील कुमार यादव, सुशील कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play