बदनौली में युवक की मौत, मचा कोहराम – Live Hindustan

क्षेत्र के गांव बदनौली में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। गांव बदनौली निवासी 24 वर्षीय बंटी पुत्र हीरा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर गांव के झोलाछाप के पास पहुंचे। बताते हैं कि झोलाछाप द्वारा युवक को इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर गुरूवार शाम परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल हापुड़ पहुंचे। जहां कुछ समय बाद ही उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के झोलाछाप द्वारा युवक को गलत इंजेक्शन लगाया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.हेमलता ने बताया कि एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचा था। जिसे तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया। करीब दस मिनट बाद ही युवक की मौत हो गई。
युवक की मौत की घटना संज्ञान में आई है। आवश्यक जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच पड़ताल के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News