देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देवघर आने वाले लाखों कांवरियों के भक्तिमय मनोरंजन और आध्यात्मिक सुविधा के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस वर्ष मेले को अत्यधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कला दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को सूचना भवन के सभागार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय चयन समिति द्वारा राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर से आए विभिन्न कला दलों का लाइव ऑडिशन लिया गया।
जिसमें विभिन्न कला दलों के कलाकारों द्वारा कई भाव-विभोर करने वाले भक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी गई। इन प्रतिभागियों को चयन समिति द्वारा तीन श्रेणियों यथा-वेश-भूषा, प्रस्तुति एवं विषय वस्तु में अंक प्रदान किए गए। ऑडिशन में कुल 125 कला दलों ने आवेदन भरा था। झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों यथा- रांची, धनबाद, बोकारो़ के साथ-साथ बंगाल एवं बिहार के कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुती दी गयी। इनमें से प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कलादलों/कलाकारों का चयन किया जाना है। ऑडिशन में सफल प्रतिभगियों/कलादलों को क्रमशः तीन श्रेणियों ए, बी एवं सी में विभक्त किया जाएगा एवं उसके अनुरूप कार्यक्रम आव allotted किए जाएंगें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play