आभूषण व्यवसायी की हत्या का शीघ्र खुलासा करें : डीआईजी – Live Hindustan

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में गुरुवार को तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने मासिक अपराध की समीक्षा की। इसमें कच्ची पक्की ओपी के माधोपुर सुस्ता में लूट के दौरान आभूषण व्यवसायी की हत्या और कांटी में आभूषण दुकान में लूट की घटनाओं को नहीं रोकने पर नाराजगी जताई।

दोनों घटनाओं में गठित एसआईटी के कार्यों की समीक्षा की और शीघ्र खुलासा का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए विशेष नाका लगाने, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने को कहा। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया गया। आर्म्स एक्ट में अभियोजन स्वीकृति लेने में कोताही :

मुजफ्फरपुर पुलिस आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपितों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति नहीं ले रही है। इसके कारण शातिरों पर केस संचालित नहीं हो पा रहा है। समीक्षा में पाया गया कि मुजफ्फरपुर में अभियोजन स्वीकृत्यादेश के लिए वृहद पैमाने पर कांड लंबित हैं।

डीएम से समन्वय कर 31 मार्च 2026 तक के कांडों में अभियोजन स्वीकृति अगले माह तक लेने का निर्देश दिया गया। आर्म्स एक्ट के सभी लंबित मामलों में एक माह में कार्रवाई पूरी कर अंतिम प्रपत्र कोर्ट में समर्पित करने का टास्क एसएसपी को सौंपा।

100 अपराधियों की बनी सूची, पांच की जमानत रद्द का प्रस्ताव :

समीक्षा में बताया गया कि जमानत पर छूटकर फिर अपराध करने वाले 5 अपराधियों के जमानत रद्दीकरण का प्रस्ताव कोर्ट में भेजा गया है, इनमें से तीन की जमानत रद्द हो चुकी है। डीआईजी ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे करीब 100 से अधिक अपराधी चिह्नित किए गए हैं। सभी का जमानत रद्दीकरण प्रस्ताव शीघ्र कोर्ट भेजे। में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

707 वारंट, 191 इश्तेहार और 210 कुर्की आदेश लंबित :

बैठक में सामने आया कि क्षेत्र में कांडों के फरार अभियुक्तों के खिलाफ 707 वारंट, 191 इश्तेहार और 210 कुर्की जब्ती अधिपत्र तामिला के लिए लंबित हैं। सभी एसपी को एक माह में तामिला सुनिश्चित कराने का टास्क दिया गया। मालखाना प्रभारी के लंबित मामले भी एक माह में शत-प्रतिशत निष्पादित करने होंगे।

मई में दर्ज हुए 4018 केस, 4818 केस का निष्पादन :

समीक्षा में पाया गया कि मई 2026 में तिरहुत क्षेत्र के चारों जिलों में 4018 आपराधिक मामले दर्ज हुए। वहीं, 4840 पुराने मामलों का निबटारा किया गया। इसी तरह बैकलॉग के 822 से अधिक कांडों का निबटारा हुआ। सीतामढ़ी के एसडीपीओ सदर-एक ने विशेष कोटि के 87 कांडों के सापेक्ष 188 और सदर-02 ने 44 कांडों के सापेक्ष 85 मामलों का निबटारा कराया। इसके लिए दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई।

1. हत्या से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा अनुमंडलवार होगी।

2. एसपी अपने जिले के आईओ को केस निबटारा व गिरफ्तारी का लक्ष्य देंगे।

3. एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं की समीक्षा हर माह होगी।

4. अपराध से अर्जित संपत्ति के अधिहरण का अधिकाधिक प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

5. एनडीपीएस के केस में नमूनों की जांच एक माह के अंदर कराने का निर्देश।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News