पलवल में आज होगी योग की पायलट रिहर्सल – Live Hindustan

पलवल, अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। पलवल में शुक्रवार को पायलट रिहर्सल होगी। यह रिहर्सल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगी और 21 जून योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम भी यहीं होगा। वहीं फरीदाबाद एवं नूंह में पायलट रिहर्सल 20 जून को होगी। गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। इसके तहत के तहत जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। योग दिवस को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। पायलट रिहर्सल सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल सहित मुख्य कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 जून को सुबह 6 बजे आयोजित होने वाली योगाभ्यास की पायलट रिहर्सल को पूरी गंभीरता और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। इसमें स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, युवा और आमजन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया जाएगा, ताकि 21 जून को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News