n देर रात 11 बजे किसी तरह विवाहिता ने घर से बाहर भागकर बचाई जान n पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
बरला, संवाददाता। ग्राम पहाड़ीपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर मोहल्ले में भागी व पड़ोसियों की मदद से खुद को सुरक्षित किया।
ग्राम पहाड़ीपुर निवासी रीना देवी (25) पत्नी सतेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बीते सोमवार 15 जून 2026 की रात करीब 11 बजे पति सतेन्द्र, ससुर भंवर सिंह, सास माया देवी और देवर संकेत ने मिलकर उसे घेर लिया। सभी ने रीना को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर विवाहिता चंगुल से छूटकर आधी रात को मोहल्ले में भागी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
खैर। गांव सद्दू की नगरिया निवासी काजल ने पति सचिन, ससुर दामोदर और सास सुनीता (निवासी घसियागढ़ कोलाहर, मथुरा) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। काजल की शादी 28 जून 2023 को हुई थी। आरोप है कि पुत्री के जन्म के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 14 जुलाई 2025 को पीड़िता को बुरी तरह पीटा गया और मृत समझकर छोड़ दिया गया। अगले दिन पति उसे मायके के रास्ते में छोड़ गया। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play