आज की ताजा खबर LIVE: बिहार: गृह विभाग ने तीन और नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार गृह विभाग ने तीन और नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. इनमें दो सांसद और एक विधायक शामिल हैं. इन्हें अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा आर की सांसद शांभवी चौधरी, और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कुटुम्बा से विधायक राजेश राम शामिल हैं.
खराब मौसम की वजह से कल जम्मू-कश्मीर में सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद. लगातार हो रही बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर कल जनसुनवाई नहीं होगी. पिछले बुधवार को मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद लिए ये फैसला लिया गया. कल मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली जनसुनवाई को कैंसिल कर दिया गया है. सूत्रों की माने तो सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया. सूत्रों की माने तो अगले हफ्ते अपने विधानसभा में मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर सकती हैं
उद्धव ठाकरे कल गणेश चतुर्थी के दिन के अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के घर जाएंगे. इस दौरान वो गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे. ये पहला मौका होगा जब उद्धव राज ठाकरे के घर गणपति उत्सव में जा रहे हैं. उद्धव के साथ उनका परिवार भी होगा. राज ठाकरे के घर से उद्धव सपरिवार लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे. उसके बाद वो गणेश गल्ली जाएंगे और वहां से चिंचपोकळीचा चिंतामणी गणपति भगवान के दर्शन करेंगे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में परसेप्शन के आधार पर नहीं फैक्ट के आधार पर चर्चा हो. 100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज विषय पर संवाद के दौरान भागवत ने कहा कि संघ के बारे में चर्चा चलती ही रहती है. संघ पर जो भी चर्चा हो, वह परसेप्शन पर नहीं बल्कि फैक्ट्स पर हो.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को भूस्खलन हुआ. अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास लैंड स्लाइड की घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,
सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति संदर्भ मामले पर सुनवाई जारी है. यह मामला राष्ट्रपति और राज्यपालों पर विधेयकों को लेकर तय समयसीमा से जुड़ा है.
असम मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा है धुबरी में दुर्गा पूजा के समय में SHOOT AT SIGHT का ORDER रहेगा. अगर कोई भी पूजा के दौरान उत्पात करेगा तो उसे सीधे गोली मार दी जाएगी.
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहे हैं. नदियां उफान पर हैं और भारी तबाही मची हुई है. इस बीच जोजिला में भूस्खलन से श्रीनगर-लद्दाख हाईवे बंद कर दिया गया है. ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया है.
राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “वे बिहार दौरे पर हैं, तो उन्हें दौरा करने दीजिए, यह उनका काम है, लेकिन वे झूठ को सच नहीं बना सकते. आज 26 अगस्त है, वे एक भी वोट क्यों नहीं दाखिल कर पाए? इससे साबित होता है कि वे झूठ को सच बनाना चाहते हैं.”
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बारिश के वजह से आई तबाही को लेकर कहा कि जम्मू प्रांत के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखने के लिए श्रीनगर से अगली उपलब्ध उड़ान से जम्मू जाऊंगा. इस बीच, निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने लखनऊ में कहा कि लोहिया जी से हम बहुत कुछ सीखे हैं. नेताजी से भी बहुत सीखे हैं. हिंदी में भाषण देना सीख नहीं पाया, लेकिन कोशिश करता रहता हूं और कोशिश जारी रहेगी. प्रतिपक्ष दल ने मुझ पर विश्वास रखकर उम्मीदवार बनाया है और इसके लिये बहुत आभारी हूं. जो इंडिया ब्लॉक में नहीं हैं वो लोग भी मदद देने के लिए आ रहे हैं.
27 अगस्त से भारत पर 25% अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लगाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हम सब अपनी अजीबोगरीब विदेश नीति के नतीजे देख रहे हैं. देखते हैं सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है. बयानबाजी से काम नहीं चलेगा.’
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं मध्य प्रदेश की महिलाएं. लाडली बहन योजना के नाम पर वोट लिए गए और आज वही लाडली बहन सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम 5 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे. वे शाम में एम्स में रुटीन चेकअप करवाएंगे और कल दिन भर दिल्ली में रहेंगे. इसके बाद गुरुवार को पटना वापसी होगी. साथ ही वे आज रात या कल एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सकते हैं.
वंतारा ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) की नियुक्ति पर एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, ‘हम सु्प्रीम कोर्ट के आदेश का अत्यंत सम्मानपूर्वक स्वागत करते हैं. वंतारा पारदर्शिता, करुणा और कानून के पूर्ण अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा मिशन और ध्यान पशुओं के बचाव, पुनर्वास और देखभाल पर केंद्रित रहेगा. हम विशेष जांच दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे और अपने सभी प्रयासों के केंद्र में पशुओं के कल्याण को रखते हुए ईमानदारी से अपना काम जारी रखेंगे. हम अनुरोध करते हैं कि इस प्रक्रिया को बिना किसी अटकलबाजी के और हमारे द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले पशुओं के सर्वोत्तम हित में होने दिया जाए.’
आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है. जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे. आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है. यह सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान करने और जेल में डालने के लिए किया जा रहा है. पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है. पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा होने से रोकने के लिए ईडी ने छापेमारी की है.”
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड मारी है. ये रेज हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले में की गई है.
भारी बारिश की संभावना के चलते पंजाब के पठानकोट, फाजिल्का, बठिंडा और होशियारपुर जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है. सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | The water level of the Beas River is on the rise due to incessant rainfall.
The IMD has issued a Red Alert for Chamba, Kangra and Mandi for two days pic.twitter.com/XjC7cYwWtT
— ANI (@ANI) August 26, 2025
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है. पुराने यमुना पुल से दृश्य.
#WATCH | Yamuna river continues to flow near the danger mark in Delhi.
Visuals from the Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/l2T3ycutob
— ANI (@ANI) August 26, 2025
ट्रम्प ने फेड गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त कर दिया. बंधक धोखाधड़ी के आरोपों के बीच, केंद्रीय बैंक को लेकर लड़ाई में एक नया मोर्चा खोल दिया.
चीन के साथ हमारे बेहतरीन रिश्ते होंगे. उनके पास कुछ बेहतरीन कार्ड हैं. हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड हैं, लेकिन मैं उन कार्डों को नहीं खेलना चाहता. अगर मैं उन कार्डों को खेलता हूं, तो इससे चीन बर्बाद हो जाएगा. मैं उन कार्डों को नहीं खेलूंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं. (स्रोत: यूएस नेटवर्क पूल, रॉयटर्स के माध्यम से)
#WATCH | Washington DC | “We are going to have a great relationship with China…They have some cards. We have incredible cards, but I don’t want to play those cards. If I play those cards, that would destroy China. I am not going to play those cards” says US President Donald pic.twitter.com/PDlNPkkmm2
— ANI (@ANI) August 25, 2025
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई कहते हैं, कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है, कोई भी बांग्लादेशी असम में अवैध रूप से नहीं रहना चाहिए. यह सुनिश्चित करना असम सरकार और केंद्र सरकार, दोनों का फर्ज है. वे 10 साल से सत्ता में हैं, और सीमा सुरक्षा उनकी निगरानी में है, फिर भी अगर घुसपैठिए आ रहे हैं, तो कौन जिम्मेदार है? अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति है, तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है और सिर्फ राजनीति क्यों कर रही है? हमारा रुख साफ है, और लोग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से ज़्यादा जागरूक हैं. जिस तरह झारखंड में घुसपैठ पर उनकी राजनीति नाकाम रही, उसी तरह असम में भी नाकाम रहेगी.
#WATCH | Majuli, Assam | Congress MP Gaurav Gogoi says, “The Congress partys position is clear, no Bangladeshi should stay illegally in Assam. It is the duty of both the Assam government and the central government to ensure this. They have been in power for 10 years, and with pic.twitter.com/JafXT1bEg9
— ANI (@ANI) August 25, 2025
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई स्वास्थ्य नीति बनाई गई है, जो एक समग्र स्वास्थ्य नीति है. इस स्वास्थ्य नीति में हमने पहली बार इस बात पर जोर दिया है कि इसमें निवारक, प्रोत्साहन और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा शामिल होनी चाहिए. हमारी चिंता यह होनी चाहिए कि कोई व्यक्ति पहले बीमार ही न पड़े.
#WATCH | Jabalpur, MP | Union Minister and BJP National President JP Nadda says, “A new health policy has been formulated under the leadership of Prime Minister Modi, which is a holistic health policy. In this health policy, we have emphasised for the first time that it should pic.twitter.com/TBQ4OMqegJ
— ANI (@ANI) August 25, 2025
सहरसा के डीएम दीपेश कुमार ने कहा, मैंने इस संबंध में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की है. बाढ़ के कारण पुल और सड़क ढह गई. विभाग की ओर से एक जांच दल आ गया है. जांच दल की रिपोर्ट का अभी इंतज़ार है. रिपोर्ट मिलने के बाद, संशोधित अनुमान तैयार किया जाएगा और काम फिर से शुरू किया जाएगा.
#WATCH | Saharsa, Bihar | A bridge situated in Bhelahi village of the Saharsa district collapsed due to floods.
Saharsa DM Deepesh Kumar says, “…I have spoken to the Executive Engineer of the Rural Construction Department in this regard… The bridge and road collapsed due to pic.twitter.com/oEn7tjbVCo
— ANI (@ANI) August 25, 2025
बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की.
यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों की मुलाकात नहीं होने पर इसके परिणाम होंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, इसके गंभीर परिणाम होंगे. यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं होता. हम देखेंगे कि अगले एक या दो सप्ताह में क्या होता है और उस समय मैं बहुत मजबूती से कदम उठाऊंगा.
#WATCH | Washington DC | On being asked if there will be consequences if Russian and Ukrainian Presidents don’t meet, US President Donald Trump says, “… There will be great consequences… This war would have never taken place if I were President… We will see what happens pic.twitter.com/FsSgVJ8gDg
— ANI (@ANI) August 25, 2025
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ जाएंगे. इस दौरान वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे.
दिल्ली में आज से 28 अगस्त तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से लखनऊ में 26 अगस्त से तीन दिवसीय ‘रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी. दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त को जारी किए गए आदेश के विरोध में वकील लगातार चौथे दिन यानी आज भी कामकाज नहीं करेंगे. वहीं, इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ पहुंचे. इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका अभिवादन किया. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Aug 26,2025 12:01 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News