कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में गुरुवार को समारोह आयोजित कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद के सदर अस्पताल अररिया में स्थानांतरण होने और स्टोर कीपर चन्द्रजीत संह वेदी के सेवानिवृति होने पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद, स्टोर कीपर वेदी को बुके, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट की। मौके पर सीएस केके कश्यप ने कहा कि जनता का सेवा ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे बड़ी पुंजी होती है। पूर्व प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि इनके कार्यकाल में लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा मिला है। भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने डॉ जमील अहमद निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनन्द कुमार ने कहा कि बेहत्त्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिकटी डॉ अजमत राणा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज डॉ दीपक कुमार, डीपीएम संतोष कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहन किए। मौके पर डॉ वसीम अहमद, डॉ ओपी पंडित, डॉ प्रेम रंजन डॉ तजमूल, डॉ भाष्कर कुमार, डॉ रवि रंजन, आशुतोष कुमार, आदित्य निरंजन, सुरेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, रोहित कुमार, अतहर अंजूम, नौमान अहमद, संजीव कुमार, सुफियान अलि सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play