30 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान होगा : मंत्री – Live Hindustan

प्रखंड सह अंचल परिसर में गुरुवार को आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर व कृषि विज्ञान केंद्र में खेती बचाओ अभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल संवाद कार्यक्रम का अलग-अलग शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री सह गया जी के जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा व वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना और कृषि संबंधी व अन्य कार्यों के लिए भटक रहे लोगों को कार्य पूरा करवाना। उन्होंने कहा कि 30 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान होगा। आम जनता के कार्य में जिन पदाधिकारी या कर्मी को दोषी पाया जाएगा,उन्हें दंडित भी किया जा सकता है। अवध बिहारी, साकेत कुमार इत्यादि दर्जनों लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल थे。

प्राकृतिक का पुत्र है किसान

-कृषि मंत्री ने कहा कि किसान प्रकृति के पुत्र है। कितना भी बड़ा पद पर हों या कितना बड़ा उद्योगपति हो उन्हें किसानों के उत्पादन किया हुआ अन्न को ही खाकर जिंदा रह सकते है। उन्होंने कहा कि खेतों में अधिक खाद का उपयोग करने से मना करते हुए कहा कि जितना खेतों में खाद का उपयोग करेंगे, उसका विपरीत असर आने वाले बच्चों पर ही प्रभाव पड़ेगा। आप अधिक खाद देकर अन्न उत्पादन करेंगे, और उस पैसे को बच्चों के विभिन्न बीमारी में डॉक्टर को देना होगा। इस लिए मिट्टी जांच के अनुसार ही खेतों में खाद डालें। विधायक वीरेंद्र सिंह, डीएम शशांक , बीडीओ वेद प्रकाश व सीओ सुबोध कुमार इत्यादि किसानों कार्यक्रम में शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News