वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने बरेका में चल रही डीपी व्लर्ड पीजीटीआई नेक्सजेन का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगातार तीन खिताब जीतकर इतिहाल रच दिया। इससे पूर्व उन्होंने मार्च में पटना और पिछले सप्ताह लखनऊ में भी खिताब पर कब्जा किया था। बरेका में जीत के साथ ही सुनीत नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट के भी चैम्पियन तो बने ही साथ ही वर्ष 2027 के मुख्य डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उन्हें 3,17,875 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाकर उन्होंने कुल छह-अंडर 204 के स्कोर के साथ चार स्ट्रोक के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। मथुरा के मुकीम अली (67-68-73) तथा कोलकाता के सौविक नायक (69-69-70) दो-अंडर 208 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। स्थानीय खिलाड़ी बरेकाकर्मी हेमंत यादव ने अंतिम दौर में 77 का स्कोर करने के बाद चौथा स्थान हासिल किया। उनके साथ गुरुग्राम के निखिल शर्मा तथा दिल्ली के पवन कुमार भी संयुक्त चौथे स्थान पर रहे。
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (मुख्यालय) शिशिर त्यागी, उप महाप्रबंधक सागर, पीआरओ राजेश कुमार, पीजीटीआई के डायरेक्टर (ऑपरेशन) प्रभाष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
मुख्य टूर के लिए अपना कार्ड हासिल करना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब मेरा लक्ष्य मुख्य टूर पर निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना और अपने खेल को और मजबूत बनाना है।
सुनीत शीर्ष पर कायम-
पीजीटीआई डायरेक्टर (ऑपरेशन) प्रभाष ठाकुर ने बताया कि बरेका में हुई प्रतियोगिता के बाद डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्स जेन टॉप 10 रैंकिंग इस प्रकार है:-
1. सुनीत चौरसिया (कोलकाता)
2. राजेश कुमार गौतम (लखनऊ)
3. बिपिन मुखिया (नोएडा)
4. अभिषेक कुमार (पंचकुला)
5. विनय कुमार यादव (दिल्ली)
6. आदित्यराज सिंह (जयपुर)
7. अर्जुनवीर शिशर (पंचकुला)
8. पवन कुमार (दिल्लीी)
9. हेमंत यादव (बरेका, वाराणसी)
10. वसीम खान (दिल्ली)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play