आमोद कुमार सीतामढ़ी। शिक्षकों के वर्षों से विभिन्न लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कोर कमिटी एवं प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव की 20 जून को आंबेडकर स्थल डुमरा पर निर्धारित धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर गुरुवार को शिक्षकों की बैठक हुई।संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन कर रहे संयुक्त सचिव संजय कुमार कर्ण ने कहा कि, शिक्षा विभाग को बार बार अनुरोध पर भी शिक्षा विभाग के कार्यालय के खराब कार्यसंस्कृति, भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति पत्र निर्गत नहीं करने समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बाध्य होकर संगठन को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कुछेक लोगों द्वारा आंदोलन को भटकाने की साजिश को चट्टानी एकता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उपरोक्त समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दूसरे चरण में आमरण अनशन किया जाएगा बैठक में सभी शिक्षक संघों , एवं ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष, सचिव एवम् सदस्यों, जिले के सभी विधायक एवं सांसद से आयोजित धरना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में द्विजेंद्र कुमार, विनोद कुमार राय, अजय कुमार, विनोद प्रसाद ,विजय कुमार, संजय कुमार, रामपुकार राय, शेखर ठाकुर, परशुराम सिंह, प्रेमप्रकाश मंडल, हरिवंश पासवान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play