रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ 20 जून को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
जिसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को ललित आश्रम गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई से आम जनता बेहाल है। नीट पेपर लीक सहित लगातार हो रही परीक्षा गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में है। जननायक राहुल गांधी लगातार छात्रों एवं युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 जून को जिला मुख्यालय डुमरा में निकम्मी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, अंजारुल हक तौहीद, आफताब अंजुम बिहारी, ताराकांत झा, ऋतु ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार छात्रों को रोजगार देने के बजाए छात्र आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई करती है। छात्रों पर लाठियां चलाई जाती हैं और उन्हें जेल भेजा जाता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, नसीम खान, चंद्र भूषण सिंह, मनोज कुमार झा, राजीव कुमार झा, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, धीरज सिंह, सोहन प्रसाद, जैनेन्द्र कुमार राम, वीरेंद्र कुशवाहा, उमा कुमारी, सुंदरम पाठक, विवेक कुमार झा, मो. अख्तर रजा खान, सुमित्रा देवी, इंदल पासवान, पंकज कुमार, गुड्डू सिंह, राजीव कुशवाहा, उमेश सिंह, सिप्पु सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play