बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत – Live Hindustan

बेहट। कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर एक अनियंत्रित बाईक ने हाईवे को पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे कस्बे में स्थित कोतवाली के पास हाईवे पर हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कोठडी बहलोलपुर निवासी 52 वर्षीय राजकुमार पुत्र इंदर सिंह कस्बे में किसी काम से आया था।

जैसे ही वह दिल्ली – यमुनोत्री हाईवे को पैदल पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह दीखित ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को दी, परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद बाइक चालक बाईक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाईक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News