वैष्णो देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही, 31 लोगों की मौत, आज फिर बारिश का रेड अलर्ट – AajTak

Feedback
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार दोपहर भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया. माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा दोपहर करीब 3 बजे अधक्वारी के पास इंदरप्रस्थ भोजनालय के नजदीक हुआ, जो 12 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग के लगभग बीच का हिस्सा है.
रियासी एसएसपी परामवीर सिंह ने पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. हादसे के तुरंत बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था.
अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. सेना ने जानकारी दी कि उसके जवानों को तुरंत मौके पर भेजा गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. सेना की तरफ से कहा गया, “हम जीवन बचाने, ज़रूरतमंदों को मदद देने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.” मसलन, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में अलर्ट है उनमें अनंतनाग, किश्तवार, डोडा, कठुआ, रामबन, उधमपुर, रियासी, राजौरी, जम्मू, सांबा शामिल हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए कटरा से माता वैष्णो देवी की ओर बढ़ रहे थे.


Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News