पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने VVIP काफिले पर किया हमला, गाड़ियों में लगाई आग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बिहार की राजधानी पटना के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में 2 मासूम बच्चों की मौत के बाद से मामला गरमाया हुआ है। सोमवार देर शाम घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा। पटना के अटल पथ पर हंगामा कर रहे लोगों ने वहां से गुजर रहे एक VVIP काफिले पर हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों में आग लगा दी।
लोगों को ऐसा करते देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो लोगों ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के एक्शन के बाद हंगामा कर रहे लोग पीछे हटे। इस घटना के बाद तनाव चरम पर है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल और अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। खुद पटना के कप्तान व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पटना के अटल पथ पर लोगों का भारी हंगामा लोगों ने पुलिस के एस्कॉर्ट के साथ दूसरी गाड़ी को दौड़ा दिया pic.twitter.com/hdsEc9JP0n
दरअसल 15 अगस्त को इंद्रपुरी रोड नंबर में 2 मासूमों के शव मिले थे। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर शवों का जलाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए घटना की सही से जांच नहीं कर रही है। पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
पटना में 15 अगस्त को दो मासूमों की लाश कार में मिली थी.
गुस्साए लोगों ने अटल पथ पर गाड़ियों में आग लगायी. पुलिस पर भी हमला किया. pic.twitter.com/0G1SITli0b
सड़क पर हंगामा काट रहे लोगों से सड़क पर खड़े वाहनों में आग लगा दी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस हंगामे के बाद अटल पथ पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस घटना के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क पर बवाल काट रहे लोगों ने वहां से गुजर रहे कई राहगीरों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां एक भाजपा से जुड़े VVIP नेता का काफिला गुजरा तो हंगामा कर रहे लोगों ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। काफिले के साथ एस्कॉर्ट में चल रहे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भाजपा नेता के काफिले को बचाकर वहां से निकाला। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस की सख्ती के बाद अटल पथ पर माहौल शांत है।
#WATCH पटना: एसएसपी पटना कार्तिकेय शर्मा ने बताया, "कई पुलिसकर्मियों को पत्थरबाजी से चोटें लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"

2 बच्चों के मृत पाए जाने की घटना पर उन्होंने… https://t.co/09Jz1i7Dv3 pic.twitter.com/ub7miEseBy
एसएसपी पटना कार्तिकेय शर्मा ने का कहना है कि पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News