नए डिग्री कॉलेजों में मैथिली को शामिल करने से हर्ष – Live Hindustan

राजीव रंजन झा,दरभंगा। नए डिग्री कॉलेजों में आगामी सत्र से मैथिली और उर्दू की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा से लनामिवि के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग में खुशी की लहर है। मैथिली विभाग में संचालित विद्यापति पीठ की ओर कुलाधिपति के इस निर्देश का स्वागत किया गया है।
मैथिली विभाग में मंगलवार को शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्य सरकार, शिक्षा विभाग तथा राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि 15 जून को राज्यपाल सचिवालय से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके अनुसार राज्य के विभिन्न प्रखंडों में नवसृजित डिग्री कॉलेजों में आगामी सत्र से मैथिली एवं उर्दू विषयों की पढ़ाई आरंभ करने का निर्देश कुलाधिपति ने दिया है। इस निर्णय को भाषाई शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि नए डिग्री कॉलेजों में मैथिली विषय के शामिल होने से विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी तथा शोध और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इसे मैथिली भाषा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. दमन कुमार झा ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभाषा के पठन-पाठन को बढ़ावा मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा। इस निर्णय से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के बीच काफी खुशी और उत्साह का माहौल है। मौके पर शोधार्थी प्रवीण कुमार, मिथिलेश कुमार चौधरी, राजनाथ पंडित, शिवम कुमार झा, प्रियंका कुमारी, मिथिलेश कुमार सहनी, मनोज कुमार पंडित, मनीष कुमार, शीला कुमारी, राजू कुमार शर्मा, अम्बालिका कुमारी, मनोज कुमार सहित विभागीय कर्मचारी नरेन्द्र कुमार और रामसेवक भारती ने आदि ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News