आसमान से बरसी आग, लोको पायलट की मौत – Live Hindustan

बांदा। तेज धूप और मौसम में नमी कम होने के कारण गर्मी फिर प्रचंड रूप ले रही है। मंगलवार को दोपहर में तेज धूप के बीच आसमान से आग बरसी तो धरती भी जमकर तपी। अधिकतम तापमान 43.8 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। उधर, हीटवेव के चलते रेलवे दोहरी करण में ड्यूटी कर रहे टावर वैगन चालक (लोको पायलट) की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है। जनपद मानसून की दस्तक से पहले एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है।
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप ने प्रचंड गर्मी का एहसास कराया। दोपहर में लू के गर्म थपेड़े और चिलचिलाती धूप के बीच आसमान से अंगारे बरसे तो धरती इतनी तपी कि लोग बेहाल हो उठे। तपन ज्यादा होने के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्मी ज्यादा होने के कारण बाजार में भी दोपहर में लोगों की चहल-पहल कम नजर आई। पूरे दिन आसमान में बादल भी नजर नहीं आए, जिससे गर्मी से राहगीरों को कहीं से राहत मिलती नजर नहीं आई। पशु-पक्षी व अन्ना जानवर भी तपिश में प्यासे व बेहाल होकर भटकते रहे। प्रशासन की ओर से माह भर पहले जजी चौराहा सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल शिविर खुलवाए थे। इसके अलावा कूलिंग सेंटर भी नगर पालिका की ओर से बनाए गए थे। बीच में बूंदाबादी व बदली से गर्मी कम हुई तो शिविर बंद हो गए। ऐसे में गर्मी व चिलचिलाती धूप में राहगीर पीने के पानी के लिए तरसते रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि तेज धूप होने से मौसम शुष्क हो रहा है। मौसम में 27 प्रतिशत नमी रही। अधिकतम तापमान 43.8 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: चंद्रशेखर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘ हिन्दुस्तान’ में बांदा ब्यूरो इंचार्ज के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
चंद्रशेखर भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बुंदेलखंड के मंडल मुख्यालय बांदा में टीम को लीड कर रहे हैं। सितंबर 2025 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (इलेक्ट्रानिक से प्रिंट)
चंद्रशेखर ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में के न्यूज इंडिया चैनल से शुरू करने के बाद दैनिक आज, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने अलग अलग जिलों में सेवाएं देकर प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2021 में अमर उजाला प्रिंट के साथ जुड़कर महोबा और हमीरपुर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में सेवाए दीं। इसके बाद वह 13 सितंबर 2025 को ‘हिन्दुस्तान’ से जुडे और वर्तमान में बांदा ब्यूरो इंचार्ज के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
बीएससी (बायोलॉजी) और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कानपुर विश्वविद्यालय से होने के कारण चंद्रशेखर को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, राजनीति, हेल्थ, समसमायिक मुद्दों पर कमांड होने के साथ वह इन पर स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
विकास कार्य एवं विजन
विकास कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, जिला प्रशासन, कारागार, नगर पालिका, खेलकूद, इलेक्ट्रानिक, डिजिटल विषयों पर चंद्रशेखर की गहरी समझ है। चंद्रशेखर का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है,उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक शख्तियत एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
विकास कार्य, अर्थशास्त्र, बिजनेस, व्यापार, मेडिकल, लाइफ स्टाइल , प्रशासनिक , किसान, जवान, नौजवान , समसामयिक मुद्दे
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News