सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 13 मंडलों की 76 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
प्रतियोगिता के परिणामों में 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की अनामिका कुशवाहा ने चित्रकूट की हिमांशी को दूसरे राउंड में हराया। 33-35 किलोग्राम वर्ग में झांसी की माहिका ने चित्रकूट की अंजली को दूसरे राउंड में पराजित किया। 35-37 किलोग्राम वर्ग में कानपुर की दीपा शुक्ला ने झांसी की श्रद्धा साहू को दूसरे राउंड में हराया। इसी वर्ग के एक अन्य मुकाबले में वाराणसी की शान्वी यादव ने चित्रकूट की सुधा को दूसरे राउंड में पराजित किया। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज की अमृता पाल ने गोरखपुर की आयुषी चौबे को तीसरे राउंड में हराकर जीत दर्ज की। 43-46 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी की संध्या यादव ने मुरादाबाद की अराध्या को तीसरे राउंड में मात दी, जबकि इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में झांसी की आतिका ने सहारनपुर की स्वातिक जोशी को दूसरे राउंड में हराया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, विशिष्ट अतिथि व जिला ओलंपिक संघ सचिव संदीप गुप्ता, प्रवीन कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, रितु देवी आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play