Hindi Breaking News: एकनाथ शिंदे को भी इस बार की बेईमानी भारी पड़ेगी, राउत की वॉर्निंग – Live Hindustan

1:07 PM- राज्यसभा संजय राउत ने कहा, ‘…हमारी बैठक में लोक सभा के तीन सांसद शामिल हुए। अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई। मैं खुद राज्यसभा से हूं। जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी के आदेश का उल्लंघन किया है। इसलिए, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और जवाब मांगा जाएगा। हम उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने की कोशिश करेंगे…।’
12:28 PM- गुरुवार को होने वाली शिवसेना यूबीटी की बैठक में व्हिप जारी किए जाने के बाद भी सिर्फ 3 सांसद ही पहुंचे हैं। खबर है कि इनमें अनिल देसाई, अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे का नाम शामिल है। अब भी 6 सांसदों का इंतजार किया जा रहा है।
11:32 AM- अब अदालत के इस फैसले के बाद ऋतब्रत बनर्जी के विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर कामकाज संभालने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वे गुरुवार से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के नेता के रूप में हिस्सा ले पाएंगे।
8:53 AM- केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, ‘सांसदों ने जो भी लेटर दिया है, वो शिवसेना (UBT) का अंदरूनी मामला है। लोकसभा स्पीकर इस पर फैसला लेंगे…।’ सांसद संजय राउत पर उन्होंने कहा, ‘वो जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसके कारण ही शिवसेना (UBT) खत्म हो रही है।’
8:01 AM- शिवसेना MLC चंद्रकांत रघुवंशी का कहना है, ‘महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर हुआ है। आज छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे में अपना विश्वास जताया है और शिवसेना में शामिल हो गए हैं… यह अच्छा है कि वे हमारे साथ आए। मैं उनका स्वागत करता हूं।’
7:45 AM-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 और 20 जून को महाराष्ट्र में रहेंगे। वह कोल्हापुर का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान 20 जून को वह पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
7:22 AM-डेमोक्रेटिक सांसदों ने मांग की है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ हुए समझौते पर अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी दें।
6:50 AM- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हुए समझौते (MoU) पर डिजिटल और रिमोटली साइन किए।
6:07 AM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News