West Bengal Budget 2026: शुभेंदु सरकार ने बजट में आम लोगों पर बरसाया पैसा, सरकारी कर्मचारियों – ABP News

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार (22 जून 2026) को बजट का ऐलान करते हुए सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते (DA) में 20 परसेंट बढ़ोतरी का फैसला लिया है. यह ऐलान राज्य के फाइनेंस मिनिस्टर स्वपन दासगुप्ता ने शुभेंदु सरकार के पहले बजट प्रेजेंटेशन के दौरान किया.  इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा. सरकार ने साफ किया है कि नया DA 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा.
यह शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बजट है, इसलिए इस बजट पर सभी की नजर थी. सरकार ने छात्राओं के लिए भी एक बड़ी घोषणा की है. राज्य सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी. सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देना है.

ये भी पढ़ें: Congress Mallikarjun Kharge: DK-DK चिल्ला रहे थे कार्यकर्ता तो गुस्से से लाल हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- ‘यूजलेस फैलो, चुप रहो…’
पश्चिम बंगाल सरकार का नौकरी को लेकर बड़ा ऐलान
रोजगार को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों पर एक लाख लोगों की भर्ती करेगी. यह भर्ती कई सरकारी विभागों में की जाएगी ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें. सरकार ने महिलाओं को नौकरी में ज्यादा अवसर देने के लिए एक और अहम फैसला लिया है. सभी खाली पदों में से 33 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की जाएंगी. इसका मकसद सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है. इसके अलावा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य पुलिस में भी बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है. सरकार ने कहा है कि पुलिस विभाग में 20,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी. इससे पुलिस बल को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने तोड़े उद्धव ठाकरे के सांसद तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘ये ऑपरेशन कीचड़, जहां कमल…’
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News