Kal Ka Rashifal 23 June 2026: मकर राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा में मिलेगी तरक्की, जानें सभी राशियों का हाल – AajTak

Feedback
मेष राशि: सामान्य गतिविधियों को बनाए रखने का है समय, कामकाज में सहजता रखना होगा जरूरी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य गतिविधियों को बनाए रखने का संकेतक है. आप अपने रोजाना के कामकाज में पूरी सहजता बनाए रखेंगे. कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का अच्छा समर्थन प्राप्त होगा. लोन प्रकरणों से जुड़े वित्तीय मामलों में आपकी रुचि अचानक बढ़ेगी. किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान अपनी सजगता बनाए रखेंगे.
आज आपके कुछ विविध मामले लंबे समय के लिए लंबित रह सकते हैं. किसी भी कार्य को करते समय अतिउत्साह व दिखावे से पूरी तरह बचें. समाज में समता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ें. जोखिम भरे कार्यों को करने से बिल्कुल बचें. अपने समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देंगे. अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएं, सभी से समन्वय रखें और लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं.
लकी नंबर: 3, 5 और 9
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. मन में किसी भी प्रकार की आशंका न लाएं.
वृष राशि: मित्रों के साथ यादें ताजा करने के मिलेंगे अवसर, करियर कारोबार में तेजी से बढ़ेंगे आगे
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करने के कई बेहतरीन अवसर बनेंगे. आप अपने महत्वपूर्ण विषयों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. अपने तय लक्ष्य पर आपका फोकस मजबूती से बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में स्मार्ट वर्किंग को और बढ़ाएंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता में अच्छी वृद्धि होगी.
आपके आपसी संबंधों में जुड़ाव और विश्वास पूरी तरह बना रहेगा. परिवार के सभी परिजन आपके प्रति सहयोगी होंगे, जिससे संबंधों में मिठास बनी रहेगी. आपका आर्थिक संतुलन नया बल पाएगा. समाज के अनुभवी लोगों का साथ और समर्थन पाएंगे. वरिष्ठों की आज्ञा का पालन हमेशा बनाए रखेंगे. आधुनिक प्रशिक्षण पर आपका जोर बना रहेगा, जिससे करियर कारोबार में तेजी से आगे बढ़ेंगे और विपक्षियों पर दबाव बना रहेगा.
लकी नंबर: 3, 5, 6 और 9
शुभ रंग: कांसे के समान
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. अपने कार्यों में पहल बढ़ाएं.
मिथुन राशि: घरेलू वस्तुओं पर विशेष रूप से बढ़ेगा फोकस, पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें
मिथुन राशि के जातकों का आज घरेलू वस्तुओं को जुटाने पर फोकस काफी बढे़ेगा. किसी भी प्रकार के स्वार्थ व संकीर्णता में आकर अपने आपसी संबंधों को बिल्कुल प्रभावित न होने दें. सबके प्रति सहयोग की सुंदर भावना मन में रखें. अपने रक्त संबंधियों को पूरा आदर व सम्मान दें. आपके पेशेवर प्रयासों को नया बल मिलेगा.
आपकी आर्थिक गतिविधियों में अच्छी तेजी बनी रहेगी. कार्यस्थल पर आपका समकक्ष वर्ग आपके प्रति पूरी तरह सहयोगी रहेगा. मन की संकीर्णता का पूरी तरह त्याग करें और हमेशा बड़प्पन से काम लें. घर के बड़ों का सम्मान बनाए रखें और अपनी विनम्रता से काम लें. पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन में आपका मनोबल बढ़ा रहेगा, बस किसी भी प्रकार के प्रलोभनों में आने से बचें.
लकी नंबर: 3, 5 और 9
शुभ रंग: बादामी
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्वभाव में हमेशा बड़प्पन रखें.
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र को बड़ा बनाने का रहेगा सुंदर प्रयास, भाईचारे और सम्मान में होगी अच्छी वृद्धि
कर्क राशि के जातक आज अपने कार्य़क्षेत्र को बड़ा बनाने की लगातार कोशिश रखेंगे. समाज में संपर्क और संवाद को तेजी से बढ़ावा देंगे. कार्यस्थल पर अपने समकक्षों से बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. आपके आपसी भाईचारे को नया बल मिलेगा, जिससे समाज में साख और सम्मान बढ़ेगा. अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
आज आपके स्वजनों से सुखद भेंट मुलाकात होगी. आपके द्वारा किए जा रहे निजी प्रयास पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक संवाद के दौरान आपकी बातों से सभी लोग प्रभावित होंगे. आपका कामकाज काफी प्रभावशाली बना रहेगा. पेशेवर परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाएंगे और पूरी सूझबूझ से काम लेंगे. सामाजिक कार्याें पर फोकस बनाए रखेंगे और विविध आयोजनों से जुड़ेंगे.
लकी नंबर: 2, 3, 5 और 9
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सबके प्रति सहयोग रखें.
सिंह राशि: योग्यजनों को प्राप्त होंगे आकर्षक प्रस्ताव, घरेलू सुख सुविधाओं में होगी अच्छी वृद्धि
सिंह राशि के योग्यजनों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बेहद आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आप अपने महत्वपूर्ण प्रस्तावों को तेजी से गति देंगे. घर आए अतिथि का मान-सम्मान बखूबी बनाए रखेंगे. अपने व्यवहार में पूरी विनम्रता बनाए रखेंगे. अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को कार्यस्थल पर बखूबी निभाएंगे.
आपके जीवन में सरलता और सहजता काफी बढ़ेगी. आपके रक्त संबंध पूरी तरह सुखमय रहेंगे. अपने तय लक्ष्य पर आपका फोकस हमेशा बढ़ा रहेगा. पूरे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपना पक्ष रखेंगे. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने पर आपका विशेष बल रहेगा. परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे और किसी भी भेंट चर्चा में इच्छित सफलता पाएंगे. वित्त प्रबंधन और संस्कार व सभ्यता को नया बल मिलेगा.
लकी नंबर: 1, 3, 5 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. हमेशा कुछ बड़ा सोचें.
कन्या राशि: भावनात्मक मजबूती का बखूबी परिचय देंगे जातक, ऊर्जा और उत्साह से कार्यों को देंगे गति
कन्या राशि के जातक आज हर परिस्थिति में अपनी भावनात्मक मजबूती का बखूबी परिचय देंगे. अपनों में आपसी सुख और सामंजस्य काफी बढ़ेगा. आप अपने करीबियों को कोई सुंदर सरप्राइज दे सकते हैं. अपनी योजनानुसार ही सारे जरूरी कार्य करेंगे और पूरी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.
व्यक्तिगत मामलों में लोगों से भेंट बढ़ाएंगे और अपने कार्यगत नियंत्रण को मजबूत रखेंगे. आपका मित्रवर्ग आपके प्रति पूरी तरह सहयोगी रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में सभी का सहयोग मिलेगा. अपने सगे-संबंधियों से भेंट मुलाकात बढ़ाएंगे. आपकी आर्थिक मजबूती लगातार बनी रहेगी. पुराने संबंधों का लाभ उठाएंगे. अपनी उूर्जा और उत्साह से कार्याें को गति देंगे और व्यक्तिगत मामलों में सक्रियता व संवेदनशीलता बनाए रहेंगे.
लकी नंबर: 3, 5 और 9
शुभ रंग: खाकी
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. हमेशा कुछ नया सोचें.
तुला राशि: आर्थिक स्थिति और कारोबार के परिणाम रहेंगे सामान्य, अनावश्यक जोखिम लेने से पूरी तरह बचें
तुला राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति आज पूरी तरह साधारण रहेगी. आपके कारोबार के परिणाम भी काफी सामान्य रहेंगे. दूसरों के दबाव में आकर किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बिल्कुल बचें. निवेश संबंधी विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपसी रिश्तों में संपर्क पहले से बेहतर होेगा.
आपके कुछ जरूरी कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. धन के लेनदेन पर विशेष ध्यान देंगे. न्यायिक विषयांे मंे अपने धैर्य को और बढ़ाएं. किसी यात्रा पर जाने की सुंदर संभावना रहेगी. आपस में समन्वय बनाए रखने का पूरा प्रयास रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारीवर्ग आपके प्रति सहयोगी होगा और कामकाज पूर्ववत् चलता रहेगा. किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, अहंकार में न आएं क्योंकि लाभ पक्ष साधारण रहेगा और खर्च बढ़ेगा.
लकी नंबर: 3, 5, 6, और 9
शुभ रंग: शहद समान
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त and अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. कार्यों में निरंतरता रखें.
वृश्चिक राशि: आर्थिक परिणाम पूरी तरह रहेंगे आपके पक्ष में, आत्मविश्वास ऊंचा रहने से मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक परिणाम पूरी तरह पक्ष में बने रहेंगे. आप अपना कारोबारी लाभ बढ़ाने में पूरी तरह सफल होंगे. अपने मित्रों का भरोसा हमेशा बनाए रखेंगे. आपकी भावनात्मकता को नया बल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में हर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी.
आपके कार्यस्थल का जिम्मेदार वर्ग आपके प्रति पूरी तरह सहयोगी रहेगा. सामने उपलब्ध सभी अच्छे अवसरों को समय पर भुनाएंगे. अपने जिम्मेदारों से भेंट को और बढ़ाएंगे. पेशेवर कार्याें व नए अनुबंधों में अच्छा उत्साह दिखाएंगे. धन के लेनदेन में सकारात्मकता लगातार बनी रहेगी. किसी से भी भेंट के दौरान व्यवहार में सहजता रहेगी. आपका पद और प्रभाव बेहतर बना रहेगा, संकोच में नहीं आएंगे और तेजी बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 3, 5 और 9
शुभ रंग: गहरा लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. कार्यों में तेजी बनाए रखें.
धनु राशि: अधिकारियों और बड़ों का बना रहेगा साथ समर्थन, श्रेष्ठ एवं नेतृत्व क्षमता में होगी वृद्धि
धनु राशि के जातक अपने कार्य-व्यापार में अधिकारियों व बड़ों का साथ और समर्थन मजबूती से बनाए रखें. परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा. अपने लक्ष्य को पाने पर आपका विशेष जोर होेगा. अपने जरूरी कार्याें में सक्रियता को और बढ़ाएंगे. शासन-प्रशासन के मामलों में आपका पक्ष अच्छे से संवरेगा.
अपने साथियों के प्रति हमेशा सहयोग का सुंदर भाव बनाए रहेंगे. सभी आर्थिक मामले पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे. आपकी सोच पूरी तरह रचनात्मक रहेगी, जिससे सफलता का परचम बुलंद रहेगा. बड़ों का साथ मिलने से आपकी श्रेष्ठ एवं नेतृत्व क्षमता काफी बढ़ेगी. विभिन्न व्यावसायिक कार्याें को अच्छा समर्थन मिलेगा. उद्योग और व्यापार के मामले संवारेंगे और विविध विषयों में खुद आगे बढ़कर पहल रखेंगे.
लकी नंबर: 3, 8 और 9
शुभ रंग: सेब फल के समान लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. लोगों से संवाद बढ़ाएं.
मकर राशि: व्यावसायिक अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे जातक, पद और प्रतिष्ठा में होगी अच्छी वृद्धि
मकर राशि वाले जातकों के विभिन्न कार्याें में आज अच्छी सकारात्मकता बनी रहेगी. आप अपनी सभी पेशेवर अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. कार्यक्षेत्र में अपना उम्दा प्रदर्शन लगातार बनाए रखेंगे, जिससे पद और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी. इच्छित लाभ कमाने के कई बेहतरीन अवसर अचानक बढ़ेंगे.
आपके लिए विविध परिस्थितियां पूरी तरह सकारात्मक रहेंगी. अपनी जरूरी योजनाओं को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे, जिससे आर्थिक पक्ष बेहतर होगा. आपकी आस्था और विश्वास में अच्छी वृद्धि होगी. बड़ों की सही सलाह से ही आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में गहरा विश्वास बनेगा. अपनी नीति और नियमों में निरंतरता रखेंगे. जनकल्याण के विभिन्न कार्याें से जुडेंगे, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे और बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 5 और 9
शुभ रंग: रस्ट कलर
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. किसी पवित्र धर्मस्थल जाएं.
कुंभ राशि: दूसरों पर जल्द भरोसा करने से बचें जातक, बातचीत में विवेक और बड़प्पन से लें काम
कुंभ राशि के जातकों को आज किसी भी बाहरी या अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा करने से बचना चाहिए. आपके कारोबार में पूरी तरह सामान्य स्थिति बनी रहेगी. करियर और व्यापार साधारण रहेगा. धन के लेनदेन में हमेशा स्पष्टता रखें. कार्यस्थल पर अत्यधिक भार उठाने से पूरी तरह बचें और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
अपने व्यवहार में सूझबूझ और सद्व्यवहार हमेशा बनाए रखेंगे. समाज में सामंजस्यता बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा. नए अनुबंधो को करते समय पूरी तरह सजग रहेंगे और हमेशा मितभाषी बने रहें. संपर्क और संवाद के दौरान अपने विवेक व बड़प्पन से काम लें. महत्वपूर्ण संवाद को सुगमता से आगे बढ़ाएं. आपका सफलता प्रतिशत पूर्ववत् रहेगा. परिवार वाले आपकी मदद को तत्पर रहेंगे, बस कामकाज में लापरवाही नहीं दिखाएं.
लकी नंबर: 3, 5, 8 और 9
शुभ रंग: लाइट ब्राउन
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. जीवन में विवेक रखें.
मीन राशि: उद्योग व्यापार के प्रबंधन में प्रभाव बढ़ाए रहेंगे जातक, साझेदारी में बना रहेगा उच्च प्रदर्शन
मीन राशि के जातक आज अपने उद्योग और व्यापार के प्रबंधन में अपना प्रभाव पूरी तरह बढ़ाए रहेंगे. बिजनेस की साझेदारी में आपका उच्च प्रदर्शन मजबूती से बना रहेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी. घर में खुशियों को अपनों के साथ साझा करेंगे. व्यक्तिगत संपर्काें को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे.
कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का विश्वास आसानी से जीतेंगे. अपने प्रबंधकीय कार्यों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. आपके लिए लाभ का प्रतिशत काफी अच्छा रहेगा. आपके कारोबारी संबंध लगातार संवार पर रहेंगे. नए अनुबंधों को करते समय सतर्क रहेंगे. चर्चा और संवाद के दौरान खुद आगे बढ़कर पहल बनाए रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे, जिससे उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे और पारिवारिक मामलों में अच्छी गति आएगी.
लकी नंबर: 3, 6 और 9
शुभ रंग: वासंती
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्रीहनुमंत जी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्वभाव से जिद पूरी तरह छोड़ें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News