West Bengal Budget 2026: बंगाल का ब्लूप्रिंट! IIT-IIM से नए एयरपोर्ट तक खुला खजाना, युवाओं-छात्रों – ABP News

पश्चिम बंगाल बजट 2026-27 में स्कूलों के डेवेलपमेंट और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए ₹2,100 करोड़ आवंटित किए गए हैं. उत्तर बंगाल में IIT और IIM, जबकि बांकुड़ा और झाड़ग्राम में दो नए केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की गई है. झाड़ग्राम में जनजातीय विश्वविद्यालय, राज्यभर में नए महिला कॉलेज और एक खेल विश्वविद्यालय भी खोले जाएंगे.

सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकमुश्त ₹30,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी. स्वामी विवेकानंद मेरिट योजना के तहत 100 मेधावी छात्रों को लाभ दिया जाएगा.  नए ‘भोरसा’ कार्यक्रम के तहत स्नातकों को ₹3,000 और अन्य युवाओं को ₹2,000 मासिक भत्ता देने का प्रस्ताव है. सरकार ने दांकुनी लॉजिस्टिक्स हब, पूर्व मेदिनीपुर में नए समुद्री बंदरगाह, पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए हवाई अड्डों तथा उत्तर बंगाल में नए स्टेडियम की भी घोषणा की. मेधावी छात्रों को स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति और कोलकाता के स्कूलों में ISKCON के सहयोग से मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : थलापति विजय का 52वां बर्थडे, राहुल गांधी ने खास अंदाज में किया विश, कहा- ‘तमिल लोगों के…’

बंगाल में बनेगा नया आयुष विभाग
पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए नए आयुष विभाग के गठन की घोषणा की है. इसके लिए बड़े पैमाने पर नई भर्तियां भी की जाएंगी. वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने बताया कि राज्य को स्वास्थ्य पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से पांच नए मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे. वहीं, सुंदरबन के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के सहयोग से विशेष परियोजनाएं शुरू होंगी. इसके तहत 1,000 करोड़ रुपये की सहायता से 60 किलोमीटर लंबे बांध का पुनर्निर्माण किया जाएगा. सरकार का दावा है कि इन कदमों से स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और तटीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस ने बढ़ा तनाव, इमरान मसूद की चुनौती पर अखिलेश के नेता की नसीहत
मयंक प्रताप सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज़ प्रोफेशनल हैं, जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ काम करते हुए ब्रेकिंग न्यूज़, पॉलिटिकल कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है. अपने करियर की शुरुआत से ही मयंक ने न्यूज़रूम की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर कंटेंट डेवलपमेंट और न्यूज़ मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में लंबे समय तक कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों, विशेष श्रृंखलाओं और डिजिटल न्यूज़ पैकेजिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने GNT (Good News Today) में इनपुट लीड के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़रूम ऑपरेशन, स्टोरी प्लानिंग, रिपोर्टर कोऑर्डिनेशन और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारियाँ संभालीं. ज़ी न्यूज़ में रहते हुए उन्होंने मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल एंगल स्टोरीज़ और स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम किया. IBN7 (वर्तमान News18 India) में इनपुट टीम का हिस्सा रहते हुए मयंक ने पॉलिटिकल, सोशल और नेशनल इश्यूज़ पर कई महत्वपूर्ण कवरेज को लीड किया. वर्तमान में मयंक सिंह ABP News में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए कंटेंट स्ट्रेटेजी, ब्रेकिंग न्यूज़ मैनेजमेंट, एक्सप्लेनेर और इन-डेप्थ वेब कॉपीज़ पर विशेष ध्यान देते हैं. वे SEO-फ्रेंडली न्यूज़ लेखन, डेटा-ड्रिवन स्टोरीज़, ग्राउंड-आधारित रिपोर्टिंग और रियल-टाइम डिजिटल पब्लिशिंग में दक्ष हैं. मयंक की पत्रकारिता का फोकस राजनीति, चुनाव, सामाजिक मुद्दे, पब्लिक पॉलिसी और ग्राउंड रियलिटी आधारित रिपोर्टिंग रहा है. वे न्यूज़रूम में स्पीड, एक्युरेसी और एनालिटिकल अप्रोच के लिए जाने जाते हैं. उनका उद्देश्य डिजिटल युग में पाठकों को विश्वसनीय, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उपलब्ध कराना है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News