भारत पर अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ आज से लागू हो चुका है, जो भारत के निर्यात को प्रभावित करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये टैरिफ इस कारण लगाया है, क्योंकि भारत ने रूसी तेल की खरीद से पीछे हटने से इनकार किया है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस नए शुल्क से भारत की विकास संभावनाएं भी प्रभावित होंगे.
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार अमेरिकी टैरिफ से 60.2 अरब डॉलर प्राइस के भारतीय एक्सपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका है. कपड़ा, जेम्स एंड ज्वेलरी, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे सेक्टर्स में एक्सपोर्ट में 70 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लाखों नौकरियों पर संकट आ सकता है. आइए समझते हैं टैरिफ से 10 बड़े नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं.
टैरिफ को लेकर 10 महत्वपूर्ण पॉइंट
गौरतलब है कि मार्च और जुलाई 2025 के बीच भारतीय अधिकारियों के साथ 5 दौरे की गहन चर्चा ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को भारतीय आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया. अब ये टैरिफ 50 फीसदी हो चुका है. ऐसे में व्यापारिक तनाव बढ़ने से ट्रेड डील में और बाधाएं आ सकती हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू