नोएडा की कंपनी में कार्यरत निकला फर्जी आईपीएस – Live Hindustan

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में रविवार को गिरफ्तार फर्जी आईपीएस अधिकारी नोएडा के सेक्टर-18 स्थित कंपनी में कार्यरत निकला। आरोपी की पहचान लखनऊ के भरतपुर निवासी मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अब तक कितने लोगों को गुमराह किया। पुलिस के अनुसार रविवार देर लखनऊ के गोल मार्केट चौराहे स्थित चाय की दुकान पर विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर महानगर थाने के दारोगा मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति चाय विक्रेता से भुगतान को लेकर बहस कर धमका रहा था। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर ही भड़क उठा।
पूछताछ में उसने खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों पर धौंस जमानी शुरू कर दी। उसने दारोगा से कहा कि तुम्हें तमीज नहीं है। मुझे देखकर सैल्यूट क्यों नहीं किया। तुम्हारी टोपी कहां है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी आरोपी पुलिसकर्मियों के हावभाव पर सवाल उठाते हुए उनका नाम-पता पूछता और उन्हें निलंबित कराने की धमकी देता दिखाई दे रहा है।
पुलिसकर्मियों को आरोपी की बातचीत और व्यवहार पर संदेह हुआ। जब उससे पहचानपत्र और नियुक्ति संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसका झूठ सामने आ गया। जांच में पता चला कि वह कोई आईपीएस अधिकारी नहीं, बल्कि मिथिलेश शुक्ला है। पूछताछ में उसने खुद को नोएडा सेक्टर-18 स्थित मोबाइल फोन कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत बताया। महानगर थाने के हल्का प्रभारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों को धमकाने और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिथिलेश शुक्ला अक्सर खुद को नोएडा का आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था। अब पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस फर्जी पहचान के सहारे कहीं किसी को ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे एक हजार से अधिक लोगों ने साझा किया है। धौंस जमाने वाले वीडियो के साथ अब यूजर एक अन्य वीडियो भी साझा कर रहे हैं, जिसमें आरोपी हवालात से बाहर आता दिख रहा है। यूजर दोनों वीडियो पर तरह-तरह की मीम भी बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति की पहचान पर संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को दें。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News