रुड़की में मिला बिहार का लापता युवक – Live Hindustan

रुड़की, संवाददाता। बिहार के पूर्णिया जिले से पांच दिन पहले लापता हुए एक युवक को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रुड़की से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के सिरम्यता, थाना टीकापट्टी, जिला पूर्णिया निवासी रुना मंगलवार को जीआरपी चौकी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति सोनू कुमार 12 जून से घर से लापता हैं। इसी बीच किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि सोनू रुड़की क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी चंद्रकिरण ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि सोनू पिछले कई दिनों से उसके घर पर रह रहा था।
उसने यह भी बताया कि सोनू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। सूचना के आधार पर जीआरपी के अपर उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र उनियाल के नेतृत्व में टीम ने परिजनों के साथ शेरपुर स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचकर सोनू को बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि सोनू ने ही संबंधित व्यक्ति को अपने स्वजनों का मोबाइल नंबर दिया था, जिसके बाद परिवार तक उसकी जानकारी पहुंच सकी। हालांकि सोनू रुड़की किन परिस्थितियों में पहुंचा, वह इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। आवश्यक पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News