औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का हुआ है विकास – Live Hindustan

नियामताबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो स्थित सभागार में संवाद का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रजत वर्मा और एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर चर्चा की गई।एसोसिएशन अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। बताया कि पहले औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त थीं, जिससे उद्यमियों और श्रमिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सहयोग से इन सड़कों का सीसी निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली है। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सूबे के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है, जहां लगभग 16 हजार श्रमिकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध हो रहा है। यहां निर्मित उत्पादों की आपूर्ति देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक की जा रही है, जिससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। बताया कि कोरोना महामारी के दौरान एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं और खाद्य सामग्री का वितरण कराया था। इसके अलावा श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। कहा कि श्रम विभाग और उद्योग विभाग के सहयोग से नियमित रूप से शिविर आयोजित कर श्रमिकों एवं उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, सहायक आयुक्त राजधारी प्रसाद, अजय राय, आशीष गुप्ता, दिनेश राय, उमंग शाह, अरविंद सिंह, भारत जोतवानी, सुनील अग्रहरि, शरद अग्रसेन, शहाबुद्दीन अंसारी, संगीता चौधरी, अमित गुप्ता ,आशीष जायसवाल, श्रवण करवा , रामेश्वर केसरी, त्रिभुवन सिंह, विजय सिंह, शिवपूजन जायसवाल, रामसागर, डीके मौर्य, मनोज तिवारी, अभिषेक जायसवाल, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News