—विज्ञापन—
मध्य प्रदेश के भिंड में बीजेपी विधायक और कलेक्टर के बीच झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीजेपी विधायक भिंड कलेक्टर को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद विधायक ने कलेक्टर का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। काफी गहमा-गहमी के बाद कलेक्टर बंगले में वापस चले गए और विधायक गेट पर ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
भाजपा सरकार में किस प्रकार से अफसर शाही हावी है इसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है👇
भिंड बीजेपी विधायक vs भिंड कलेक्टर pic.twitter.com/hIdn3lmmKa
बताया जा रहा है कि भिंड के किसान खाद की कमी से काफी परेशान हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी बार-बार खाद की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को भिंड में कलेक्टर और विधायक के आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। विधायक ने कहा, जानता नहीं है तू हमे। इस पर कलेक्टर ने कहा कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा। जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in