आज का मौसमः दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी का अलर्ट – Hindustan Hindi News

मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के बड़े हिस्से में मौसम करवट ले चुका है। मौसम विभाग ने 14 जून को भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कम से कम 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा आंधी और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की भी आशंकाहै। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण -पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसकी वजह से हवाओँ की गति 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की भी हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों की भी संभावना है।

मॉनसून बिहार पहुंच चुका है और अब किसी भी समय यूपी में प्रवेश कर सकता है। उधर महाराष्ट्र में मॉनसून की गति धीमी बताई जा रही है और इस वजह से विदर्भ क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश की बात करें तो यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल, सिक्किम और मणिपुर में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, हरदोई. शाहजहांपुर, बुलंदशहर, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या में तेज आंधी चल सकती है। आज उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 15 या 16 तारीख से मॉनसून की गतिविधियां उत्तर प्रदेश में भी शुरू हो सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में 14 जून को 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकीत है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर से करवट बदल सकता हैऔर झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार, खगड़िया, गया, भागलपुर, पटना , वैशाली, भोजपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान और मधुबनी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावाझारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रांची, पलामू, दुमका, धनबाद, साहिबगंज में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News